मुंबई: 20 सालों में 150 रिश्ते ठुकरा चुके मीका की तलाश खत्म, अब अपनी बेस्ट फ्रेंड  के साथ लेंगे साथ फेरे

लोकमतसत्याग्रह/मुंबई स्वयंवर मीका दी वोटी में मीका सिंह स्वयंवर में मीको को उसके सपनों की रानी मिल गई है। मीका सिंह ने स्वयंवर शो में अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा पुरी को अपनी दल्हन के रूप में चुना है। फैंस मीका के लिए बहुत खुश है लेकिन अब वो ये जानना चाहते है कि ये दोनों शादी के बंधन में कब बंधेंगे।   

कब करेंगे शादी?

मीका ने अपनी हमसफर को तो चुन लिया है। लेकिन उन्होंने आकांक्षा से शो में शादी नहीं रचाई है। उन्होंने सिर्फ आकांक्षा को कंगन और वरमाला पहनाकर ये अनाउंनसमेंट किया है कि वो आकांक्षा को अपनी वोटी  के रूप में चुनते हैं। अब ये शोदी कब करेंगे इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है। 

मीका से पहले कई सेलेब्स रचा चुके है स्वयंवर

मीका पहले नहीं है जिन्होंनें  टीवी पर स्वयंवर रचाया है। इससे पहले भी कई दूसरे सेलेब्स ने स्वयंवर रचाया है। लेकिन ज्यादातर सेलेब्स ने शो में सगाई की और बाहर जाकर अपना रिश्ता तोड़ दिया था। इसमें रतन राजपूत, राखी सावंत शामिल है। वहीं टीवी पर स्वयंवर रचाने के बाद राहुल महाजन ने ही अपने स्वयंवर में डिंपी से शादी की थी। हालांकि शादी के कुछ समय बाद दोनों में नोकझोक होने लगी और उन्होंने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया। अब ऐसे में फैंस के बीच सस्पेंस है कि क्या मीका शो से बाहर जाने के बाद आकांक्षा के साथ शादी करेंगे या फिर बाहर जाकर दूसरों की तरह ये रिश्ता खत्म कर देंगे। 

20 सालों में 150 रिश्ते ठुकरा चुके हैं मीका 

सूत्रों के मुताबिक मीका अब तक लगभग 150 रिश्तों को ठुकरा चुके हैं। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि उन्होंने खुद किया था। उन्होंने कहा कि मुझे ये ऑफर मिला मैं काफी लकी हूं। पहले मुझे जब ये ऑफर मिला तो मैं इसके लिए तैयार नहीं था। 20 सालों में मैं कम से कम 150 रिश्तों को ठुकरा चुका हूं क्योंकि मुझे मेरे काम पर ध्यान देना था। 

12 सालों से एकदूसरे को जानते है मीकाआकांक्षा 

आकांक्षा पुरी और मीका सिंह काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते है। दोनों लगभग 10-12 सालों से अच्छे दोस्त हैं।आकांक्षा इंदौर की रहने वाली है। मीका कई बार आकांशा के घर में भी जा चुके है। शो में आकांक्षा ने ये खुलासा किया था कि स्वयंवर में मीका को दूसरी लड़कियों के साथ देखने के बाद उन्हें जलन होती है। इसी बात से उन्हें ये पता चला कि मीका से प्यार करती हैं। स्वयंवर मीका दी वोटी में आकांक्षा ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। उनकी एंट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया था। 

Leave a comment