बीते दिनों सीएम शिवराज ने बड़ी घोषणा की थी। जब उन्होंने कहा था कि 1 साल के भीतर मध्यप्रदेश में एक लाख शासकीय पद को भरा जाएगा।
लोकमतसत्याग्रह/भोपाल।मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती और MPTET Canndidate पात्रता अवधि को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का महत्वपूर्ण बयान सामने आया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक अपने बयान में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि जिन उम्मीदवारों की पात्रता समाप्त हो रही है, उसे अगले महीने बढ़ा दिया जाएगा।मध्य प्रदेश के शासकीय स्कूल में 4 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी के मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से MPTET में चयनित शिक्षकों की पात्रता अवधि पर भी खुलकर बात की। स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि जिन चयनित शिक्षकों की पात्रता की वैधता अगले महीने समाप्त हो रही है उसकी वैधता अवधि को बढ़ाया जाएगा। इतना ही नहीं स्कूल शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में हर साल शिक्षकों की भर्ती होगी। बीते दिनों सीएम शिवराज ने बड़ी घोषणा की थी। जब उन्होंने कहा था कि 1 साल के भीतर मध्यप्रदेश में एक लाख शासकीय पद को भरा जाएगा। वहीं कुछ महीने पहले ही कहा था कि शिक्षकों भर्ती व्यापक स्तर पर की जाएगी। इधर 15 अगस्त भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी बीच चयनित शिक्षकों के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री का दिलासा भरा बयान फिर से सामने आया है। 2018 में शुरू हुई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए अभी तक चयनित शिक्षकों को नियुक्ति नहीं दी गई है। अब सवाल ये है कि क्या जल्द ही मध्य प्रदेश पात्रता परीक्षा पास करने वाले वेटिंग उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।बता दें कि बीते दिनों मीडिया में चल रही जानकारी के मुताबिक राज्य शासन 14000 पदों पर शिक्षक की भर्ती की तैयारी में जुटी हुई है। जिसमें उच्च माध्यमिक स्कूलों में 9 हजार शिक्षक भर्ती की जाएगी जबकि माध्यमिक स्कूल में 5000 पद भरे जाने हैं। वहीं मध्यप्रदेश में अभी 40000 अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं जबकि 20000 पदों पर नियुक्ति के लिए आकलन और विचार किया जा रहा है।


