मुंबई:धनुष का 39वां बर्थडे, रातों रात ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ गाने से मिली थी दुनियाभर में पॉपुलैरिटी

लोकमतसत्याग्रह/मुंबईएक्टर धनुष आज यानि 28 जुलाई (गुरूवार) को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे है। उनके जन्मदिन पर फैंस ढेरो बधाइयां दे रहे है। एक्टर ने बहुत ही छोड़ी सी उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 46 फिल्मों में काम किया है। धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा हैं। धनुष का सिर्फ एक गाना ‘व्हाई दिस कोलावरी डी’फैंस की जुबान पर छा गया था।  उनके जन्मदिन पर आइए जानते है उनकी लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स……

इस फिल्म से की करियर की शुरुआत

एक्टर का जन्म 28 जुलाई 1983 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने करियर की शुरुआत अपने पिता के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘थुल्लुवाधो इलामाई’से की थी। 2013 में आनंद एल राय की फिल्म रांझणा में धनुष नजर आए थे। रांझणा में कुंदन और जोया की प्रेम कहानी दिखाई गई है। इसमें लड़का हिंदू और लड़की मुस्लिम होती है। फिल्म के आखिर में कुंदन जोया के प्यार में अपनी नस काट लेती है, जिससे उसकी मौत हो जाती है। इसके बाद एक्टर फिल्म ‘शमिताभ’ में दिखाई दिए। इस मूवी में उनके साथ अमिताभ बच्चन थे। 

इस गाने से रातों रात मिली पॉपुलरिटी 

 2011 में धनुष का रिलीज हुआ गाना ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ ने उन्हें रातों रात पॉपुलर कर दिया था। ये गाना उस समय इंडिया में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला गाना था।  बताया जाता है कि एक्टर ने छह मिनट में इस गाने को लिखा था। धनुष को 4 नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा जा चुका है। 

इससे की थी शादी

धनुष ने 2004 में साउथ के एक्टर रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी के बंधन में बंधे थे। इनके दो बेटे है, जिनका नाम यथरा और लिंगा है। शादी के 18 साल बाद धनुष और ऐश्वर्या में नोकझोंक होने लगी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया। 

बर्थडे से एक दिन पहले दी फैंस को ट्रीट

धनुष ने अपने बर्थडे से एक दिन पहले फैंस को बड़ी ट्रीट दी है। एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म नाने वारुवेन का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में वो एक जंगल के बीच खड़े दिखाई दे रहे है। इसके साथ उनके एक हाथ में धनुष और दूसरे हाथ में तरकश थाम रखा हुआ है। 

धनुष के पॉपुलर डायलॉग

  • सांप के फन से पिछवाड़ा मत खुजाओ, ज़हर फैल गया तो सेप्टिक हो जायेगा
  • कुंदन के पैजामे का नाड़ा इतना ढीला नहीं है, जो तेरे ब्लाउज के दो हूक पे खुल जाए 
  • गर्लफ्रेंड ना सही,फील ही देदे 
  • नमाज में वो थी,पर लगा दुआ हमारी मंजूर हो गई
  • हमें अपने गाल पे थप्पड़ के दुःख से ज्यादा,उसके गाल पे पप्पी का सुख था 
  • तुमसे प्यार करना मेरा टैलेंट है, इसमें तुम्हारा कोई हाथ नहीं है
  • लड़की और रॉकेट इंसान को कहीं भी ले जा सकते है
  • सॉरी तो मैंने अपने बाप तक को नहीं बोला जब मेरी गलती थी,अब तो न मेरी गलती है और ना आप मेरे बाप हो
  • जब हम किसी चीज़ को बहुत,बहुत,बहुत,बहुत,बहुत चाहते है ना, तो वो मिल ही जाती है
  • मुझे अपने टैलेंट से ज्यादा अपनी चाहत पे भरोसा था
  • सच इज द वर्ल्ड मोस्ट पावरफुल आईडिया

Leave a comment