छोटे बेटे को बताया ज्यादा कामयाब और खुश
लोकमतसत्याग्रह/नई दिल्ली।एलन मस्क जैसा बेटा हो तो भला किस पिता को उसपर नाज़ नहीं होगा। पैसा, कामयाबी, प्रसिद्धि सब उनके कदम चूमते है और दुनियाभर में लाखों लोग उनके जैसा बनना चाहते हैं। कितने माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे भी ऐसी ही सफलता पाएं। लेकिन एलन मस्क के पिता का नजरिया इस मामले पर कुछ अलग है।एलन मस्क 76 वर्षीय पिता एरोल मस्क ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो वह अपने करियर में तय समय से पांच साल पीछे चल रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होने ये भी कहा कि उनका 49 साल का छोटा बेटा किंबल मस्क उनके लिए गर्व और खुशी का कारण है। किंबल, एलन मस्क से ज्यादा कामयाब है और वो अपनी शादी में भी काफी खुश है। उसे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बिताने के लिए ज्यादा समय मिलता है जबकि एलन मस्क की शादी अच्छी नहीं चल रही है। एरोल मस्क ऑस्ट्रेलियाई रेडियो स्टेशन KIIS FM पर ‘काइल एंड जैकी ओ’ के शो’ टेस्ला चीफ और मस्क परिवार के बाकी लोगों के बारे में बात कर रहे थे।उन्होने इस इंटरव्यू में कहा कि सिर्फ एलन मस्क ही परिवार में कामयाब नहीं है, बल्कि पूरे मस्क परिवार ने काफी कुछ हासिल किया है। जब आरजे जैकी ने उनसे पूछा कि आप एक प्रतिभाशाली संतान के पिता हैं और आपको उनपर गर्व होगा तो एरोल मस्क ने कहा कि “मस्क परिवार लंबे समय से बहुत कुछ कर रहा है। ऐसा नहीं है कि किसी ने अचानक कुछ शुरु कर दिया हो।” उन्होने बताया कि उन्होने अपनी पहली पत्नी मेय मस्क, एलोन, टोस्का और किम्बल के साथ दुनियाभर की यात्रा की है। इसी दौरान उन्होने कहा कि उनके बेटा अपने करियर में तय समय से पांच साल पीछे चल रहा है। इतना ही नहीं उन्होने एलन की शारीरिक बनावट पर भी कटाक्ष किया।


