लोकमतसत्याग्रह/मुंबई।बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री काजोल 5 अगस्त को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें की जन्मदिन की मुबारकबाद दे रहे हैं। काजोल को उनके पति अजय देवगन ने भी एक प्यारा सा नोट लिखकर बर्थडे विश किया है। उन्होंने लिखा- जब वह फोन करती हैं, तो मैं उठाने से कभी भी नहीं चूकता हूं। जन्मदिन मुबारक हो प्यारी काजोल। काजोल ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा, वह एक पत्नी और मां भी हैं।
इस फिल्म से की करियर की शुरुआत
काजोल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘बेखुदी’ से की है। ये फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी। 1998 में काजोल ने बॉक्स ऑफिस पर 4 सुपरहिट फिल्में दी। इसमें दुश्मन,दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे,कुछ कुछ होता है,प्यार तो होना ही था शामिल है। काजोल और शाहरुख की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं।
शादी के लिए नहीं किया एक–दूसरे को प्रपोज
काजोल और अजय देवगन ने एक-दूसरे को लगभग 4 साल तक डेट किया है। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। उनकी पहली मुलाकात फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी। दोनों दोस्त बने और फिर दोनों में प्यार हो गया। दोनों ने एक-दूसरे को शादी के लिए कभी प्रपोज नहीं किया था। उनके अनुसार 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने समझा की अब उन्हें एक दूसरे के साथ रहना है। बस इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
काजोल की सुपरहिट फिल्में
काजोल ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। इसमें दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान,फना, गुप्त,प्यार तो होना ही था,बाजीगर,प्यार किया तो डरना क्या समेत कई अन्य फिल्में शामिल है।
प्यारा नोट लिखकर किया बर्थडे विश
अजय देवगन ने काजोल को एक प्यारा सा नोट लिखकर बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काजोल की कुछ फोटो शेयर की है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने एक एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा-जब वह फोन करती हैं, तो मैं उठाने से कभी नहीं चूकता हूं। जन्मदिन मुबारक हो प्यारी काजोल। अजय की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे है।


