लोकमतसत्याग्रह /15 अगस्त 2022 को भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं ।आजादी के 75 वी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर चारों और उत्साह नजर आ रहा है। केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की है। पीएम ने कहा है कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देशवासी अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। इसके साथ ही आज यानी 13 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अपने घर पर तिरंगा फैलाकर हर घर तिरंगा अभियान की औपचारिक रूप से शुरुआत की इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सोनल शाह भी मौजूद रहीं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत केंद्र सरकार की कोशिश है कि देश के हर घर में तिरंगा लहराया जाए सरकार ने इसके लिए 20 करोड़ घरों का लक्ष्य रखा है। सरकार के इस अभियान में लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है। देशभर में कई जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को दिल्ली में सीआरपीएफ ने तिरंगा यात्रा निकाली हरियाणा के अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की उत्तराखंड के खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और लोगों से अपने अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की। बिहार के पटना में भी बीजेपी नेताओं ने तिरंगा बाइक रैली निकाली।ऐसे ही कई जगह बड़े उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं ।
हर मठ मंदिर में तिरंगा लगाने की तैयारी-स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर देश भर में जगह जगह तिरंगा फहराया जा रहा है। इसी क्रम में यूपी के अयोध्या में भी गजब का उत्साह है। हर घर तिरंगा के साथ ही हर मठ में मंदिर में तिरंगा लगाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर अयोध्या में लगभग 8000 मठ मंदिरों में शान से तिरंगा फहराया जाएगा। योगी सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
डाक विभाग ने 10 दिन में बेचे एक करोड़ से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज –आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भारतीय डाक विभाग भी बड़ा योगदान कर रहा है। केंद्र सरकार की डाक घरों के जरिए मामूली कीमत पर तिरंगा भेजने की योजना के तहत सिर्फ 10 दिन की अवधि में 1 करोड़ से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री की जा चुकी है।
क्या है तिरंगा को फहराने के नियम–हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोग अपने अपने घर में तिरंगा फहरा रहे हैं, तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है ,लेकिन तिरंगा फहराने को लेकर कुछ नियम हैं ,जिनका हमे ध्यान रखना है तिरंगा फहराते समय ध्यान रखें कि तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि हो। गंदा या फटा हुआ झंडा नहीं फहराना है तिरंगा फहराते समय ध्यान रखें कि केसरी रंग ऊपर हो यानी तिरंगा उल्टा नहीं होना चाहिए तिरंगे के आसपास कोई दूसरा ध्वज उससे ऊंचा या उसकी बराबरी पर ना हो। इसके अलावा हमे यह भी ध्यान रखना है कि तिरंगा फहराते समय ना वह जमीन पर लगे ना पानी में लगे।


