दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का पांचवा केस देश में हुए 10 मामले

लोकमतसत्याग्रह/दिल्ली।दिल्ली में मंकीपॉक्स का नया केस सामने आया है। 22 वर्षीय महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई। देश में मंकीपॉक्स के कुल 10 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से पांच दिल्ली और पांच केरल के हैं। देश में पहला मंकीपॉक्स का केस 14 जुलाई को केरल में पाया गया था।WHO के मुताबिक मंकीपॉक्स एक वायरल जूनोसिस है।इसके लक्षण पूर्व के स्मॉलपॉक्स मरीजों की तरह दिखते हैं, हालांकि ये कम घातक है। मंकीपॉक्स के मरीज को बुखार हो सकता है।मंकीपॉक्स वायरस से फैलने वाली बीमारी है।यह एक वायरल जूनोटिक संक्रमण है, जो जानवरों से इंसानों में फैल सकता है।यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है।

Leave a comment