लोकमतसत्याग्रह/ग्वालियर।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ग्वालियर पहुंचे। वे यहां आयोजित जन्माष्टमी के चल समारोह में शिरकत करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर भी उन्होंने बात की। अखिलेश यादव के मध्य प्रदेश में पहुंचने पर कई सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश ने कहा है समाजवादी पार्टी ने पहले भी विधानसभा चुनाव लड़े हैं, आने वाले चुनावों में भी पार्टी चुनाव लड़ेगी। सपा के प्रत्याशी कभी-कभी दूसरे नंबर पर भी रहे हैं जो हमारे अच्छे लड़ते हैं, उन्हें बीजेपी या कांग्रेस अपनी पार्टी अपने साथ ले लेती है। उन्होंने कहा है, विपक्ष का हर बार प्रयास रहता है मिलकर चुनाव लड़े, जो मैसेज बिहार से गया है, वहीं मैसेज और प्रदेश से विपक्ष को देना चाहिए। उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा प्रदेश कौन किसके साथ जाएगा ये वक्त बताएगा। मध्य प्रदेश में यादव समाज की बहुत आबादी है, उन्हें तय करना है,उऩ्हें किसके साथ जाना है। सुबह लगभग 11:40 बजे अखिलेश यादव ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं महाराष्ट्र प्रभारी मितेंद्र सिंह के पिंटो पार्क स्थित घर पहुंचे। वहां उन्होंने लगभग 40 मिनट का वक्त बिताया, इस दौरान अखिलेश ने मितेंद्र की मां किशोरीदेवी से राखी बंधवाई और उनके छोटे भाई व बहू को वैवाहिक जीवन की बधाई देते हुए उपहार भी दिया।यहां लंच करने के बाद अखिलेश यादव कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह के घर पहुंचे। वहां लोगों से मुलाकात करने के बाद यादव सपा नेता अशोक यादव के महलगांव स्थित घर भी पहुंचे। ज्ञात रहे यादव समाज ने शुक्रवार को कोटेश्वर मंदिर से गांधी रोड तक शोभायात्रा निकाली। इसे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।


