मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की जी-20 समूह बैठक की तैयारियों की समीक्षा

लोकमतसत्याग्रह/मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल व्यापारिक नगरी इंदौर और पर्यटन नगरी खजुराहो में जी-20 समूह की बैठक होनी है। इस आयोजन को बेहतर बनाने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जी-20 समूह की बैठकों की तैयारीयों की समीक्षा करते हुए कहा कि इंदौर, भोपाल और खजुराहो में होने वाली जी-20 समूह की बैठकों के लिए प्रदेश में बेहतर तैयारी हो। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की छवि को अच्छे ढंग से प्रदर्शित करें। जहां बैठक हो वहां साफ सफाई और शहर की साफ सज्जा की जाए बैठक मैं शामिल होने वाले अतिथियों के दिल दिमाग में प्रदेश की बेहतर छवि बने इसके प्रयास हो। प्रदेश की विशेषताओं को भी अतिथियों के समक्ष रखा जाए जिससे विदेश से बैठक में हिस्सा लेने वाले लोग मध्यप्रदेश की यादें लेकर जाएं जनप्रतिनिधियों एवं जनता का भी सहयोग लिया जाए सूत्रों का कहना है कि जनवरी माह में प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर यह बैठक होने वाली है या बैठक 8 से 10 जनवरी तक चलेगी इस आयोजन से राज्य की ब्रांडेड का भी मौका मिलेगा लिहाजा सरकार इस आयोजन को लेकर गंभीर है

Leave a comment