लोकमतसत्याग्रह/तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा को मजिस्ट्रेट कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने पुलिस द्वारा दायर रिमांड याचिका को लौटाते हुए राजा सिंह को तुरंत छोड़ने के निर्देश दे हैं। गौरतलब है कि भाजपा नेता को मंगलवार सुबह ही तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी करने का आरोप है।
सैकड़ों प्रदर्शनकारी मंगलवार देर रात हैदराबाद के चंद्रयानगुट्टा तक मार्च करने के लिए बरकास की सड़कों पर उतर आए, और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर निलंबित भाजपा नेता राजा सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ प्रदर्शनकारियों को काले झंडों के साथ देखा गया।
सोशल मीडिया पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी के बाद हैदराबाद में मंगलवार देर रात कई जगह विरोध-प्रदर्शन हुआ। हैदराबाद के चार मीनार इलाके में मंगलवार देर रात हुए प्रदर्शन की तस्वीरें भी सामने आई हैं। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर एकत्र हुए और नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में ज्यादातर युवा शामिल थे।
डीसीपी पी साई चैतन्य ने बताया, बड़ी संख्या में लोगों ने सोमवार रात भी साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि भाजपा विधायक ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इसके बाद उनके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के मामले में घिरे टी. राजा सिंह को अदालत से जमानत मिल गई है और वह पुलिस की हिरासत ने छूट गए हैं। इसके बाद से ही मुस्लिम समुदाय के एक वर्ग का गुस्सा भड़क गया है और उनके खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। देर रात से ही हैदराबाद के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन हो रहे हैं और हजारों की भीड़ रात को सड़कों पर डटी रही। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है, लेकिन हिंसक भीड़ का प्रदर्शन जारी है। इन लोगों का कहना है कि टी. राजा सिंह को पुलिस की हिरासत से रिहा किया जाना गलत है। इससे पहले मंगलवार को भी हैदराबाद में जमकर प्रदर्शन हुए थे और टी. राजा सिंह के खिलाफ ‘सिर तन से जुदा’ जैसे हिंसक नारे भी लगाए गए थे।
चारमीनार पर मंगलवार की देर रात बड़ी संख्या में लोग जुटे और उन्होंने टी. राजा सिंह को फांसी तक देने की मांग की। कई जगहों पर टी. राजा सिंह के पुतले भी फूंके गए हैं। पुलिस की ओर से भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया, लेकिन रुक-रुक कर लोग आते रहे। इन लोगों के हाथों में काले झंडे थे और कुछ लोगों ने तिरंगा भी ले रखा था। चारमीनार, गुलजार हौज और वट्टापल्ली इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। इस दौरान पुलिस ने पुलिस की दो गाड़ियों को तोड़ डाला। इस दौरान एक टैक्सी को भी तोड़ दिया गया।
इस मामले में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी कूद गई है। उसके विधायक अहमद बलाला रात को 2:45 बजे प्रदर्शनकारियों के बीच जा पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि टी. राजा सिंह को फिलहाल हिरासत में ही रखा जाए। इस बीच प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे हैं और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। यही नहीं भाजपा युवा मोर्चा के नेता लड्डू यादव के घर पर भी बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। दरअसल उनके मोहल्ले में उपद्रवियों की भीड़ घुस गई थी और उनके पोस्टरों और बैनरों को फाड़ दिया गया था।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडियो
भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी की थी। उनका यह पोस्ट वायरल हो गया और देखते ही देखते दबीरपुरा, भवानी नगर, मिचौक, रेनबाजार में लोग पुलिस स्टेशनों में पहुंच गए ओर प्रदर्शन करने लगे।
यह पूरा विवाद छह मिनट तैंतीस सेकेंड के वीडियो से जुड़ा है, जिसे भाजपा विधायक टी राजा ने खुद शूट करवाया था। इसमें उन्होंने विवादों में रहने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को निशाना बनाते हुए टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा, ”एक कॉमेडियन है जो थर्ड क्लास कॉमेडी करता है और हिंदुओं, भाजपा के बड़े अधिकारियों को टारगेट करता है। भगवान रामचंद्र और सीता मैया के बारे में अपशब्द कहता है…।”
आरोप है कि इस वीडियो में उन्होंने अपमानजनक टिप्पणियां भी कीं। बाद में वे वीडियो में कह रहे हैं, ”जो जिस भाषा में सुनेगा, उसे टी राजा सिंह उसी भाषा में जवाब देगा। मेरा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था, लेकिन इसकी वजह है कि एक व्यक्ति ने मेरे राम और मेरी सीता माता के बारे में अपशब्द कहे और हमारे भगवानों पर कॉमेडी की। इसलिए आज मजबूरन मुझे भी ये कॉमेडी करनी पड़ रही है। …विचार करें।”
गिरफ्तारी से पहले विधायक की सफाई
गिरफ्तारी से पहले भाजपा विधायक टी राजा ने अपने बयान पर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा है कि हर एक्शन का रिएक्शन होता है। मेरे खिलाफ केस दर्ज क्यों किया गया। क्या हमारे राम, राम नहीं हैं। माता-सीता हमारी मां नहीं है। अगर है तो एकतरफा कार्रवाई क्यों?
कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को दी थी धमकी
इससे पहले टी राजा सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को भी कथित तौर पर धमकी दी थी। उन्होंने उनके शो को भी रद्द करने की मांग की थी। शुक्रवार को जब टी राजा मुनव्वर फारूकी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया था।


