बिहार में सीबीआई और ईडी की रेड – आरजेडी के फाइनेंसर समेत पांच बड़े नेताओं पर छापा, 24 ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

लोकमतसत्याग्रह/सीबीआई और ईडी की टीमें बुधवार को देश में 24 ठिकानों पर छापे मार रही है। सीबीआई की टीमों ने बिहार में राजद के 5 नेताओं के घर छापा मारा। इनमें 2 राज्यसभा सांसदों के अलावा पूर्व विधायक और राजद के फाइनेंसर अबु दोजाना भी शामिल हैं। यह मामला जमीन के बदले रेलवे में रोजगार घोटाले से जुड़ा है। राजद ने बिहार में फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले पड़े इन छापों को बदले की कार्रवाई बताया है।

उधर, ईडी ने खनन घोटाले में एक्शन लिया है। झारखंड में रांची, दिल्ली और तमिलनाडु में 17 जगहों पर ईडी की रेड जारी है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के करीबी रहे प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर ईडी छानबीन कर रही है।

बिहार में महागठबंधन वाली सरकार को आज विधानसभा में बहुमत साबित करना है। इससे पहले राजद के चार बड़े नेताओं के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, राजद सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद के अलावा एमएलसी सुनील सिंह और सुबोध राय के आवास पर सीबीआई की टीमें पहुंची हैं। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने नौकरी घोटाले में कथित जमीन को लेकर छापेमारी की है।

इस मामले में सीबीआई ने तीसरी बार बिहार में छापेमारी की है। इससे पहले राजद के पूर्व विधायक और लालू यादव के ओएसडी भोला यादव को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। उनके कई ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी। वहीं सीबीआई के छापे पर एमएलसी सुनील सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने इस छापे को राजनीति से प्रेरित बताया। कहा, यह जानबूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आएंगे।

सीबीआई की टीम सुबह 8 बजे अबु दोजाना, राजद के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद और राजद के कोषाध्यक्ष और MLC सुनील सिंह के घर पहुंची। छापे के दौरान सुनील सिंह अपने घर की बालकनी में नजर आए। सुनील और उनकी पत्नी ने छापों को बदले की कार्रवाई बताया है। सुनील सिंह ने कहा कि मुझे बाहर कर दिया है और मेरे घर में घुस गए। उधर, अबु दोजाना के ठिकाने पर भी अभी छानबीन जारी है। दोजाना की कंपनी उस मॉल का कंस्ट्रक्शन कर रही है, जिसे तेजस्वी यादव का बताया जा रहा है।

लालू की बेटी भड़कींलालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ने सीबीआई की कार्रवाई पर भाजपा का नाम लिए बगैर कहा- ये बलात्कारी पार्टी है। फ्लोर टेस्ट के पहले ही नीचता पर आ गई है। अपने पोसुआ (पालूत जानवर) को डराने के लिए भेजा है। राजद ने कहा कि बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले केंद्र सरकार ये सारे छापे जानबूझकर करवा रही है। ये सब भाजपा के इशारे पर हो रहा है। हम बिहारी हैं। टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं।

सीबीआई ने 3 महीने पहले दर्ज की थी एफ.आई.आरसीबीआई ने तीन महीने पहले केस दर्ज किया था। इसके बाद राबड़ी आवास पर छापेमारी की गई थी। इसमें तेजस्वी यादव के कमरे से कई दस्तावेज सामने आने की बात कही गई थी। इस छापेमारी के बाद ही लालू यादव के सबसे करीबी माने जाने भोला यादव को गिरफ्तारी किया था। भोला यादव से पूछताछ के बाद सीबीआई की यह कार्रवाई शुरू हो रही है।

सीबीआई नहीं यह भाजपा की छापेमारी: मनोज झा 
राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सीबीआई की छापेमारी पर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, यह ईडी, आईटी या सीबीआई की छापेमारी नहीं, बल्कि यह भाजपा की छापेमारी है। क्योंकि, ये एजेंसियां अब भाजपा के अधीन काम करती हैं। उन्होंने कहा, केंद्रीय एजेंसियां अब भाजपा की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। बिहार में आज फ्लोर टेस्ट है और यहां क्या हो रहा है? इसका अंदाजा हो गया है। उन्होंने कहा, हमारे डिप्टी सीएम ने कल ही बैठक में कहा था कि भाजपा अब इस स्तर पर पहुंचेंगी। 24 घंटे भी नहीं लगे औ वे इतना नीचे गिर गए। उन्होंने कहा, नाराजगी इस बात की है कि उनके हिसाब से सरकार नहीं चली? जनकल्याण के लिए गठबंधन को बदल दिया गया। 

Leave a comment