राहुल गांधी ने शुरू की कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, सोनिया ने बताया ‘संजीवनी’

लोकमतसत्याग्रह/कांग्रेस ने बुधवार को कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए यात्रा के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यूज चैनलों पर दिनभर प्रधानमंत्री मोदी को दिखाया जाता है। हम लोगों को कोई नहीं दिखाता, इसलिए हम यात्रा निकाल रहे हैं।

राहुल ने कहा- एक व्यक्ति के हाथों में करोड़ों लोगों का भविष्य है और वे इसे संवारने की बजाय विपक्ष को ED और CBI का डर दिखा रहे हैं। हम फिर गुलामी के दौर में जा रहे हैं। पहले एक ईस्ट इंडिया कंपनी देश पर राज करती थी, अब 3-4 कंपनियां ये काम कर रही हैं। बीजेपी सरकार की सोच अंग्रेजों जैसी है।

राहुल के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, दिग्विजय सिंह, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और योगेंद्र यादव ने भी सभा को संबोधित किया।

1. भारत में सबसे बड़ा आर्थिक संकटभारत अपने अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट के साथ-साथ अब तक की सबसे अधिक बेरोजगारी दर का सामना कर रहा है। देश आपदा की ओर बढ़ रहा है। बीजेपी सरकार किसानों, मजदूरों और छोटे-मध्यम वर्ग के कारोबारियों को सिस्टेमेटिकली बर्बाद कर रही है।

2. लोगों की आवाज कुचली जा रही: लोगों को एक साथ लाना महत्वपूर्ण है। सुनिश्चित करें कि वे एकजुट हैं। यही है भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य। भारत जोड़ाे यात्रा का उद्देश्य भारत के लोगों को सुनना है, हम नहीं चाहते कि भारत के लोगों की आवाज को कुचला जाए।

3. हर इंस्टीट्यूट पर RSS-BJP के हमलेआज हर एक इंस्टीट्यूट पर RSS-BJP के हमले हो रहे हैं। उन्हें लगता है कि वे भारत को धर्म और भाषा के आधार पर बांट सकते हैं। इस देश को विभाजित नहीं किया जा सकता है, यह हमेशा एकजुट रहेगा।

4. कुछ बिजनेस देश को नियंत्रित कर रहे: मुट्ठी भर बड़े बिजनेस आज देश को नियंत्रित कर रहे हैं, पीएम उनके समर्थन के बिना एक दिन भी सर्वाइव नहीं कर सकते हैं। प्रधानमंत्री बड़े कारोबारियों की मदद के लिए नीतियां लाते हैं, जो उनकी मदद करती हैं। डिमॉनेटाइजेशन, जीएसटी, कृषि कानून सभी उनकी मदद के लिए बनाए गए थे।

5. तिरंगे का आज अपमान हो रहाराष्ट्रीय ध्वज को सलाम करना पर्याप्त नहीं है, इसके पीछे के विचारों का बचाव करना भी महत्वपूर्ण है। ​​तिरंगा सिर्फ कपड़े के एक टुकड़े पर तीन रंग और चक्र नहीं है। यह उससे कहीं ज्यादा है। तिरंगा आसानी से नहीं मिला है। इसे हिंदुस्तानियों ने कमाया है और यह हर धर्म और भाषा का है। आज इस झंडे का अपमान हो रहा है।

सोनिया का संदेश- यात्रा से संगठन का कायाकल्प होगा
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। यह परिवर्तनकारी पल है। विश्वास है कि हमारे संगठन का कायाकल्प होगा। मैं प्रतिदिन विचार और आत्मा से यात्रा में भाग लूंगी। मेडिकल जांच के कारण फिलहाल मैं मौजूद नहीं हूं।
राहुल ने बुधवार सुबह श्रीपेरंबदुर में पिता राजीव गांधी के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां राहुल ने कहा कि नफरत की वजह से मैंने पिता खोया, लेकिन अब देश नहीं खो सकता हूं। राहुल करीब डेढ़ घंटे तक श्रीपेरंबदुर में रहे। यहीं पर 1991 में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।
कांग्रेस 372 लोकसभा सीटों पर फोकस कर रही
भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब होते हुए केंद्र शासित प्रदेश कश्मीर तक जाएगी। राहुल की यह यात्रा करीब 3570 किमी है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस 372 लोकसभा सीटों पर फोकस कर रही है।
यात्रा को सफल बनाने और लोगों की भीड़ बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने 3 स्तर पर प्लानिंग की है।

  1. भारत यात्री- कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक राहुल गांधी के साथ 100 लोग रहेंगे। कांग्रेस ने इसका नाम भारत यात्री दिया है। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य रहेंगे।
  2. अतिथि यात्री- जिन राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा की टीम नहीं जाएगी, उन राज्यों से 100 लोग कांग्रेस की इस यात्रा में शामिल होंगे। इन्हें अतिथि यात्री का दर्जा दिया गया है। इनमें बिहार, बंगाल और पूर्वोत्तर भारत से आने वाले नेताओं को जगह दी जाएगी। सिविल सोसाइटी के लोग भी इनमें शामिल रहेंगे।
  3. प्रदेश यात्री- भारत जोड़ो यात्रा जिन राज्यों से गुजरेगी, उन राज्यों की सीमा में जहां-जहां राहुल गांधी जाएंगे, उनके साथ राज्य के 100 लोग होंगे। कांग्रेस ने इनका नाम प्रदेश यात्री दिया है।

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s