8 साल बाद एशिया का चैंपियन बना श्रीलंका:फाइनल में पाकिस्तान को दी मात, चैंपियन श्रीलंका को मिले करोड़ों रुपए

लोकमतसत्याग्रह/एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया। टीम 2014 के बाद इस मेगा टूर्नामेंट की चैंपियन बनी है। यह श्रीलंका का छठवां टाइटल है। इससे पहले उसने 2014, 2008, 2004, 1997,1986 में यह खिताब जीता था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 147 रन पर ऑल-आउट हो गई। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट प्रमोद मदुशन ने लिए। वहीं, वानिंदु हसरंगा को 3 सफलता मिली। ये तीनों विकेट 17वें ओवर में आए और यही ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। हसरंगा ने रिजवान (55), आसिफ अली (0) और खुशदिल शाह (2) को आउट किया।

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 55 रन मोहम्मद रिजवान ने बनाए। वहीं, श्रीलंका की ओर से भानुका राजपक्षे ने 45 गेंद पर 71 रन की पारी खेली। हसरंगा ने सिर्फ 21 गेंद में शानदार 36 रन बना दिए। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट हारिस रऊफ ने लिए। वहीं, शादाब खान, नसीम शाह और इफ्तिखार अहमद को एक-एक विकेट मिला।

प्रमोद मदुशन की शानदार गेंदबाजी
श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने शानदार बॉलिंग की और लगातार दो गेंदों पर बाबर आजम और फखर जमान को आउट किया। पहले उन्होंने बाबर आजम को कैच आउट कराया। फिर पहली ही गेंद पर फखर जमान को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद पूरी तरह सेट हो चुके इफ्तिखार अहमद को उन्होंने कैच आउट करा दिया। इफ्तिखार ने 31 गेंद पर 32 रन बनाए।

  • पाकिस्तान को चौथा झटका चमिका करुणारत्ने ने दिया। उन्होंने मोहम्मद नवाज को 6 रन पर आउट किया।
  • नसीम शाह ने श्रीलंका को पहला झटका दिया। उन्होंने कुशल मेंडिस को पहले ही ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया। मेंडिस अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
  • दूसरा विकेट हारिस रऊफ ने लिया। उन्होंने पथुम निसांका को 8 रन बनाने के बाद बाबर आजम के हाथों कैच कराया।
  • तीसरा विकेट भी हारिस रऊफ ने लिया। उन्होंने दनुष्का गुनाथिलिका को 1 रन बनाने के बाद क्लीन बोल्ड कर दिया।
  • श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 21 गेंद में 36 रन बना दिए। उनके बल्ले से 5 चौका और 1 छक्का निकला। उनका स्ट्राइक रेट 171.42 का रहा। हसरंगा का विकेट हारिस रऊफ ने लिया। वो विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को कैच दे बैठे।
  • श्रीलंका का चौथा विकेट इफ्तिखार अहमद ने लिया। उन्होंने धनंजय डी सिल्वा को अपनी ही गेंद पर लपक लिया। धनंजय ने 21 गेंद में 28 रन बनाए।
  • शादाब खान ने श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। उन्होंने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका 3 गेंद में 2 रन बनाने के बाद बोल्ड किया।
  • पावर प्ले में पाकिस्तानी गेंदबाजों का दबदबा
    श्रीलंकाई पारी के पावर प्ले में पाकिस्तानी गेंदबाजों का दबदबा रहा। 6 ओवर के खेल में नसीम शाह और हारिस रऊफ ने मिलकर श्रीलंका को तीन झटके। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 36 गेंदों पर 42 रन बनाए। हारिस रऊफ ने दो तो नसीम शाह ने एक विकेट लिया।
  • इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत में श्रीलंका को सबसे कमजोर टीमों में से एक माना जा रहा था। फिर भी, इसके बाद भारत के दक्षिणी पड़ोसियों ने इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने लायक वापसी की और पूरे क्रिकेटिंग वर्ल्ड को हैरान कर दिया।
  • अपने देश में आर्थिक और राजनीतिक बदहाली के बीच श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने जिस जीवटता के साथ खिताब जीता है उसे चमत्कार से कम नहीं कहेंगे।
  • श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम हुई मालामाल
    जीत के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल ने चैंपियन श्रीलंका को ट्रॉफी के साथ करीब एक करोड़ 19 लाख रुपए दिए। रनर अप पाकिस्तान को लगभग 59.74 लाख रुपए प्राइज मनी मिली। वहीं, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट वानिंदु हसरंगा को 11.94 लाख और प्लेयर ऑफ द मैच भानुका राजपक्षे को 3.98 लाख रुपए मिले।

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s