लोकमतसत्याग्रह/पूरा मामला चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का है। जहां पढ़ने वाली छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद 8 लड़कियों ने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस दौरान छात्राओं के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए हैं। बता दें कि हॉस्टल से करीब 60 से ज्यादा छात्राओं के वीडोयो वायरल होने की खबर है। जिसके बाद रात से ही हॉस्टल परिषर में हंगामा शुरू हो गया है। सभी लड़कियां इंसाफ की मांग कर रही हैं। वहीं हॉस्टल की वॉर्डन मामले को दबाने की बात कह रही है। दरअसल इन वीडियो को जिसने वायरल किया है वो कोई और नहीं बल्कि उसी हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा बनाती थी और शिमला में रहने वाले एक लड़के को भेजती थी
दरअसल, जब आरोपी लड़की से हॉस्टल की वॉर्डन ने उस छात्रा से पुछताछ कि, तो लड़की ने बताया कि, वो काफी लंबे समय से वीडियो बना रही है और उस लड़के को भेजती है। साथ ही जब उससे पुछा गया कि, उस लड़के से उसका क्या संबंध है तो उसने बताया कि, वो उस लड़के को नहीं जानती और वीडियो बनाकर क्यों भेजती है इसका भी कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद वह हॉस्टल वॉर्डन ने माफी मांगते हुए कह रही है, गलती हो गई आगे से नहीं करुंगी। वहीं वॉर्डन ने पीड़ित छात्राओं से मामला दबाने की भी अपील की है।
इधर, यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्राओं का कहना है कि, एक लड़की ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। शुरू में कह रहे थे कि 4 लड़कियों के साथ ऐसा हुआ है। अब पता चला है कि 60 प्लस लड़कियों के वीडियो वारयल हुए हैं। डी ब्लॉक, सी ब्लॉक, बी ब्लॉक सभी ब्लॉक्स की लड़कियों के वीडियो बनाए जा रहे हैं। जिस लड़की ने ये काम किया है, उसे बंद करके रखा है। अथॉरिटी जो हैं, वॉर्डन हैं, वो इस पूरे मामले को दबाने की बात कर रहे हैं। हम लोग सुबह से धक्के खा रहे हैं। हमसे कहा जा रहा है कि बात दबा दो। फिलहाल इस ऑडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है।
