ठंड इतनी कि धूप ही सहारा…:कार्यालयों में सन्नाटा, 50 फीसदी बच्चे ही स्कूल पहुंचे, बाजार देर से खुले और जल्दी बंद हो गए

लोकमत सत्याग्रह/अब हाड़कंपा देने वाली सर्दी का दौर शुरू हो गया है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। बर्फीली हवा के कारण बुधवार को लोग सुबह से रात तक ठंड से कांपते हुए नजर आए। धूप 6 घंटे देरी से निकली और शाम 4 बजे के बाद ही कमजोर पड़ गई। यानी लोग 3 घंटे ही धूप का लुत्फ उठा पाए।

हाड़कंपा देने वाली सर्दी के चलते बुधवार को सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। कर्मचारी अलाव तापते हुए नजर आए। साथ ही आम लोग भी अपने काम करवाने के लिए कार्यालयों सर्दी के चलते कम पहुंचे। वहीं कोल्ड-डे होने के कारण कलेक्टर ने कक्षा एक से पांच तक की 7 जनवरी तक की छुट्टी कर दी है।

वहीं कक्षा छठवीं क्लास से 12वीं तक के 50 फीसदी छात्र ही स्कूल पहुंचे। परीक्षा के बाद कुछ स्कूलों ने 31 दिसंबर तक की छुट्टी कर दी थी। अब स्कूल फिर से खुलना शुरू हो गए हैं। लेकिन कड़ाके की ठंड के चलते बच्चे स्कूलों में कम पहुंच रहे हैं।

सीजन में पहली बार दिन का पारा 15.6 डिग्री पर आया
24 घंटे के दौरान दिन व रात का पारा दोनों गिरावट के साथ दर्ज हुआ है। साथ ही उत्तरी हवा का आना जारी है। इससे अभी 7 जनवरी तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बुधवार को सीजन में पहली बार दिन का पारा 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री गिरावट के साथ 15.6 डिग्री दर्ज किया गया।

यह सामान्य से 6.3 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री गिरावट के साथ 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। सुबह की आर्द्रता 100 फीसदी रही। यह सामान्य से 18 फीसदी अधिक रही। जबकि शाम की आर्द्रता 81 फीसदी रही।

3 घंटे में 5.2 डिग्री लुढ़का पारा
बुधवार को सुबह से दोपहर 12 बजे तक तापमान 7 डिग्री से 11 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। दोपहर 1 बजे धूप निकली तब सर्दी से थोड़ा राहत मिली। शाम 5:30 बजे तापमान 12.6 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि रात 8:30 बजे 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह 3 घंटे के दौरान 5.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

बेंगलुरु की फ्लाइट 2.30 घंटे वहीं कई ट्रेनें 7 घंटे देरी से आईं, 100 से ज्यादा टिकट निरस्त हुए
कोहरे के चलते ट्रेन व फ्लाइट दोनों का संचालन बिगड़ चुका है। बुधवार को बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट 2.30 घंटे देरी से आईं। इससे कड़ाके की ठंड में यात्री परेशान नजर आए। ग्वालियर से होकर गुजरने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें 7 घंटे तक देरी से पहुंची। इससे 100 से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा ही रद्द कर दी। कोहरे के कारण शताब्दी एक्सप्रेस, मुंबई राजधानी सहित कई ट्रेनें देरी से ग्वालियर आई।

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s