लोकमतसत्याग्रह/ स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर बुधवार को नगर में युवा दिसव के रूप में मनाई जा रही है। सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भाजयुमो ग्वालियर महानगर द्वारा जिले के सभी 9 मंडलों में एक साथ सुबह 8 से 10 बजे के बीच मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने बताया कि मैराथन में हर मंडल के खेलप्रेमी युवा भाग लेंगे। मैराथन में प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद राशि से पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके साथ ही स्वामी विवेकनानंज जयंती पर स्वामी के साथ अभिषेक के साथ धर्मगुरुओं का सम्मान किया जायेगा। नगर में पुणे से शुरु हुई पानीपत गोरव यात्रा आज प्रवेश करेगी।
मौसम- मौसम विभाग का अनुमान है कि नगर में मौसम बुधवार की तरह ही सामान्य रहेगा। सुबह के समय कोहरा रहेगा। दोपहर के समय धूप निकलने के कारण ठंड से कुछ राहत मिलेगी।
इतिहास का सच बताने के लिये पानीपत गौरव गाथा यात्रा आज आयेगी
पानीपत गौरव गाथा अभियान यात्रा पुणे से पानीपत के लिए गुरुवार को नगर में प्रवेश करेगी। यह यात्रा छह जनवरी से पुणे से शुरु होकर 26 जनवरी को पनीपत पहुंचेगी। दो पहिया वाहन पर पुणे से पानीपत की 1300 किलोमीटर की यात्रा पर युवक एवं युवतियां निकले हैं। इस यात्रा का उद्देश्य पानीपत युद्ध का स्मरण कराना तथा सच्चा इतिहास समाज के सामने लाना हैं। गौरव गाथा यात्रा शाम चार बजे वीरांगना के समाधिस्थल पर पहुंचेगी।
