लोकमतसत्याग्रह/संपत्तिकर के साथ गार्बेज शुल्क जमा करने की बाध्यता रविवार से खत्म हो गई। अब शहरवासी संपत्तिकर सीधा जमा कर पाएंगे। संपत्तिकर जमा करने पर मिल रही छूट की अवधि रविवार को खत्म हो गई है। अभी तक 6 प्रतिशत छूट का लाभ 75000 संपत्तिकर दाताओं ने ले लिया है। अंतिम दिन रात 9:30 बजे तक 400 लोगों ने फायदा उठाया है। गौरतलब है कि उक्त गार्बेज शुल्क माफ नहीं होगा, उसे बाद में निगम को देना होगा।
निगम को अभी तक 50.47 करोड़ रुपए की राशि संपत्तिकर से मिली है। जबकि टारगेट 200 करोड़ पार का है। ऐसे में पिछले दिनों नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने एक प्रस्ताव शासन को पहुंचाकर संपत्तिकर के साथ गार्बेज शुल्क की बाध्यता को खत्म करने के लिए कहा था। उस पर गत दिवस आदेश हो गए थे। लेकिन इसको 16 जनवरी से लागू होना था। संपत्तिकर की तकनीकी टीम प्रमुख उपेंद्र यादव ने आदेश होने के बाद रविवार को भोपाल में संपर्क साधे रखा। उन्होंने बताया कि शाम छह बजे ऑनलाइन में स्किप करने की ऑप्शन आ गया।ासन की ई-नगर पालिका वेबसाइट पर जाकर शहरवासी संपत्तिकर जमा कर सकते हैं। उक्त सुविधा सभी वार्डों में केश डेस्क पर भी चालू हो गई है।
