लोकमतसत्याग्रह/भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर ऑटो रिक्शा चालक संघ, टेंपो टैक्सी चालक संघ, स्कूली वैन चालक संघ ने बुधवार को फूलबाग से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। दोपहर 1:30 बजे फूलबाग पर 500 से अधिक ऑटो-विक्रम चालक वाहन के साथ एकत्र हुए।
इस दौरान ऐसे ऑटो व विक्रम को रैली में शामिल होने के लिए जबरन बाध्य किया गया। चालकों से जबरन सवारियां को उतरवा दिया। इससे सवारियां को फूलबाग से दूसरे वाहन से जाना पड़ा। यहां आधा घंटे तक ट्रैफिक भी जाम हुआ। कलेक्ट्रेट में करीब दो घंटे तक धरना दिया। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बात जुड़े 7 प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया।
इस दौरान उन्होंने 14 सूत्रीय मांगाें पर चर्चा की। साथ ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री अरविंद मिश्रा ने कहा कि रैली में शामिल करने के लिए ऑटो व विक्रम से जबरन सवारियां नहीं उतरवाईं। सभी विक्रम व ऑटो चालक स्वेच्छा से रैली में शामिल हुए हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि ऑटो व विक्रम चालकों की 14 सूत्रीय मांगों में से जो जायज होंगी उन्हें पूरा किया जाएगा।
स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे ऑटो चालकों से हुआ विवाद
घेराव के लिए ऑटाे व विक्रम को फूलबाग पर एकत्र करने के लिए टीमें काम कर रहीं थीं। मुरार स्थित स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे ऑटो को रोकर रैली में जाने काे कहा। इस पर विवाद हाे गया। चालक का कहना था कि स्कूली बच्चों को स्कूल छोड़े बिना वे कहीं नहीं जा सकते।
