लोकमतसत्याग्रह/व्यापार मेले में 12 दिन में वाहनाें की बंपर बिक्री हुई है। इसका कारण रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट मिलना है। आरटीओ एचके सिंह के अनुसार अब तक मेले में सभी श्रेणी के 4514 वाहनों का सत्यापन मेला स्थित आरटीओ कार्यालय में किया जा चुका है।
इनमें 2355 कार हैं। जबकि 2059 बाइक व 100 हल्के कॉमर्शियल वाहन हैं। वहीं गुरुवार को रात 8:30 बजे तक आरटीओ कार्यालय में 307 वाहनों का सत्यापन किया गया। इनमें 139 कार, 157 बाइक व 10 हल्के कॉमर्शियल वाहन शामिल हैं।
विद्यार्थियों ने पूछा– रेलवे स्टेशन का विस्तार का काम कितने दिन में पूरा होगा
मेले में झांसी मंडल के जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में यहां रेल मॉडल तथा फोटो गैलरी सजाई गई है। मॉडल स्क्रैप से बनाकर बनाए हैं जो सैलानियों को पसंद आ रहा है। गुरुवार को प्रदर्शनी में स्कूलों के विद्यार्थी पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शन में स्टेशन के विस्तार से संबंधित माॅडल रखा था।
विद्यार्थियों ने पूछा कि स्टेशन के विस्तार में कितना खर्च होगा। इस पर झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 462.79 करोड़ रुपए खर्च कर रेलवे स्टेशन को विकसित किया जा रहा है। दो साल में निर्माण कार्य पूरा होगा।
