लोकमतसत्याग्रह/बर्फीली हवाओं के असर से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आने लगा है, तापमान में गिरावट के चलते फिर ठंड महसूस हो रही है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो अभी दो दिन मौसम के यूही बने रहने के आसार है, लेकिन 14 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसका असर 16 फरवरी के बाद ही दिखेगा। हल्के बादल छाएंगे और तापमान फिर से वृद्धि होगी। फरवरी के आखिरी हफ्ते से प्रदेश में गर्मी दस्तक दे सकती है।
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन तक तापमान में इसी तरह गिरावट देखने को मिलेगी। उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ के दूर जाने और हिमालय की ओर से बर्फीली ठंडी हवा आने के असर से इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में सोमवार से तापमान में गिरावट दिखाई देगी। तापमान में दो से डिग्री की गिरावट अगले चार दिन देखने को मिलेगी। 15 फरवरी के बाद उत्तर भारत में एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तापमान में पुन: हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।सोमवार से तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं। अभी चार-पांच दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है।
16 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम
एमपी मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है, जिससे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हवा चल रही है। सोमवार से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, मंगलवार को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने के आसार है, जिसका असर 16 के बाद दिखाई देगा। फिलहाल चार-पांच दिन तक रात के समय सिहरन बनी रहेगी। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में फिर सिहरन और ठंड बढ़ गई है। फरवरी के अंतिम सप्ताह मे फिर मौसम में बदलाव होगा और मार्च से शुरूआती हफ्ते गर्मी और आखिरी हफ्ते से लू चलने के हालात बनने के संकेत है।
