लोकमतसत्याग्रह/नगर में महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा। प्रमुख शिवलाय अचलेश्वर, कोटेश्वर, गुप्तेश्वर, भूतेश्वर सहित अन्य मंदिरों को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अचलेश्वर मंदिर पर एसडीएम विनोद सिंह ने पूर्व पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। एसडीएम ने पूर्व पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि पहले क्या होता है, उससे कोई लेनादेना हैं।
अब श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार व्यवस्था की जाएगी। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर अचलेश्वर मंदिर के पचास मीटर आगे और पीछे का स्थान श्रद्धालुओं के लिये खाली रखा जाएगा। कोई स्टाल व फल-फूल की दुकानें नहीं लगेगी। श्रद्धालु ललितपुर कालोनी से एमएलबी कालेज के गेट के सामने से निकलकर मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकेंगे। मंदिर गर्भगृह की व्यवस्था बाउंसर व सेवादार संभालेंगे। मंदिर के आसपास स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। एसडीएम ने अधिकारियों के साथ भ्रमण किया: एसडीएम ने कहा कि इस बार प्रसाद के स्टाल चैंबर आफ गेट के आगे से व दूसरी तरफ महादजी सिंधिया चौराहे से लगाये जाएंगे। प्रवेश द्वार पर सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। इसके साथ ही पेयजल, साफ-सफाई के लिए नगर निगम की टीम मौजूद रहेगी। स्वास्थ्य की टीम के साथ फायर बिग्रेड व एंबुलेंस होगी। प्रसाद का स्टाल लगाने वालों को डस्टबिन रखना होगा। दुकान व प्रसाद के स्टाल के लिए मंदिर के आफिस में आवेदन 16 फरवरी की दोपहर दो बजे तक स्वीकार होंगे बैठक में पूर्व अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल व नरेंद्र सिंघल आदि उपस्थित थे।
शिव बरात निकलेगी
गुप्तेश्वर मंदिर से महाशिवरात्रि की सुबह 10 बजे से शिव बरात बैंड बाजे के साथ निकलेगी। जो कि विभिन्न मार्गों से होती हुई सनातन धर्म मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। शिव बरात का नगर में कई स्थानों पर पूजा-अर्चना कर स्वागत किया जाएगा। शिव बरात झांकियां शामिल रहेंगी। कोटेश्वर पर महिला-पुरुषों की अलग-अलग लगेंगी कतारें: इसी तरह कोटेश्वर पर खासी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। यहां भी महिला पुरुषों की अलग-अलग कतारें लगवाई जाएंगी। भूतेश्वर मंदिर पर तैयारियां की जा रहीं हैं।
