लोकमतसत्याग्रह/थाटीपुर इलाके में कोचिंग संचालक की पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर कोचिंग संचालक पर ही जानलेवा हमले करने वाला सिरफिरा कॉलोनी के लिए परेशानी बना हुआ है। पूरी कॉलोनी के लोगों से परेशान हैं। सीसीटीवी कैमरे में उसकी हरकत कैद हुई है। किस तरह हुआ सरेआम गुंडागर्दी कर रहा है। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। आज थाटीपुर पुलिस आरोपित को कोर्ट में पेश करेगी। उधर उसका हथियार का लाइसेंस भी निरस्त करने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा जाएगा। ग्वालियर पुलिस की ओर से पत्र लिखा जाएगा।
दरअसल थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गायत्री विहार कॉलोनी में रहने वाले कोचिंग संचालक की पत्नी घर के दरवाजे पर खड़ी थी। कभी यहां रहने वाला एक सिरफिरा ब्रज किशोर झा यहां से गुजरा। उसने कोचिंग संचालक की पत्नी को देखकर अश्लील इशारे करना शुरू कर दिए। जब कोचिंग संचालक की पत्नी ने अपने पति को इस बारे में बताया। कोचिंग संचालक ने बृज किशोर झा को टोका। इस पर वह उनसे ही लड़ने को उतारू हो गया। उन्हें पत्थर मारे, फिर घर में घुस गया। इसके बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाकर भाग गया। 100 नंबर डायल कर थाटीपुर पुलिस को बुलाया गया। कोचिंग संचालक ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया। इसके आधे घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस कॉलोनी में पहुंची तो लोगों ने आरोपित के बारे में कई जानकारियां दी। लोगों ने पुलिस को बताया कि वह पूरी कॉलोनी को परेशान करता है।
