ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने गुमटी पर चाय की चुस्कियों के साथ की चर्चा

लोकमतसत्याग्रह/ग्वालियर में भाजपा की विकास यात्रा इस समय विकास यात्रा कम जनसंपर्क ज्यादा नजर आ रही है। रविवार को सेवा नगर, नूरगंज मोहल्ला में शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री व कट्‌टर सिंधिया समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विकास यात्रा की। यहां सड़क पर एक गुमटी में देशी अंदाज में ऊर्जा मंत्री आम लोगों के साथ चाय की चुस्कियां लेते हुए नजर आए। असल में शिवराज सरकार के मंत्री चाय की चुस्कियों के सहारे आम जनता का मन टटोल रहे हैं।

कुछ महीने बाद ही मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सिंधिया समर्थक मंत्रियों और विधायकों को अपना वर्चस्व बनाकर ही रखना होगा। बीच-बीच में खुद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपने चहेतों की विकास यात्रा में शामिल होकर उनको समर्थन दिलाते रहे हैं।

मध्य प्रदेश में नवंबर-दिसंबर 2023 में विधान सभा चुनाव होने हैं। बीते पांच साल की बात करें तो दो बार सरकार चुनने में मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल के विधायक ही निर्णायक साबित हुए हैं। साल 2018 में ग्वालियर-चंबल अंचल की 33 में से 26 सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया और कमल नाथ ने रूप लिया था। पर मार्च 2020 में सिंधिया की नाराजगी के चलते सत्ता परिवर्तन हुआ और ग्वालियर-चंबल अंचल के नाराज विधायक, मंत्री की बदौलत ही भाजपा और शिवराज सरकार ने फिर सत्ता पाई थी। यही कारण है कि भाजपा और कांग्रेस के लिए अब ग्वालियर-चंबल अंचल खास हो गया है। ग्वालियर में भाजपा विकास यात्रा पर भी काफी जोर दे रही है। भाजपा की विकास यात्रा अंचल में जनसंपर्क ज्यादा नजर आ रही है। रविवार को शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वार्ड-14 में विकास यात्रा निकाली। जिसमें सेवानगर पार्क से यह यात्रा शुरू हुई तो बाद में कुरैशी मोहल्ला, नूरगंग, सेवा नगर में घूमकर ऊर्जा मंत्री तोमर ने आम जनों की समस्याओं का निराकरण किया। साथ ही आंगनवाड़ी, स्कूलों का निरिक्षण किया एवं राशन की दुकान पर राशन वितरित किया। ऊर्जा मंत्री ने सड़क, सीवर, नाली विधुत कार्य के भूमि पूजन किए।
चाय की चुस्कियों के साथ आमजन से चर्चा
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री तोमर को पता है कि वह जनता के दिल में कैसे जगह बना सकते हैं। वह विकास यात्रा के दौरान काफी सरल और सहज अंदाज में नजर आने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को सेवा नगर में सड़क पर चाय की गुमटी पर ही उन्होंने चौपाल लगा ली। वही पानी में डूबे हुए कांच के ग्लास थे, लेकिन मंत्री डिस्पोजल ग्लास में चाय पीते हुए मंत्री नजर आए। यहां आम लोगों की स्टाइल में खड़े होकर उन्होंने क्षेत्र में विकास के साथ ही आगामी चुनाव के लिए जनता के मन को टटोलने का प्रयास किया है। प्रद्युम्न सिंह तोमर भी जानते हैं कि यह एरिया मुस्लिम बाहुल्य इलाका है। यहां से उनको वोट बैंक बनाना ही होगा। इसलिए वह उन्हीं लोगांे के साथ घुल मिल रहे हैं।
तत्काल किया समस्याओं का समाधान
– विकास यात्रा कम जनसंपर्क के दौरान शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर माइक हाथ में लेकर ही चल रहे हैं। जैसे ही कोई समस्या आती है तो वह तत्काल माइक पर संबंधित विभाग के अफसरों का नाम लेकर उनको बुलाते हैं और समस्या का समाधान कराते हैं।

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s