महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना:विधायक सतीश कंधे पर सिलेंडर लेकर पहुंचे, बोले-चुनाव में जनता देती सरकार को जवाब

लोकमतसत्याग्रह/हाल ही में सरकार के बजट पर गैस सिलेंडर पर लगभग 50 रुपए बढ़ाने और हर सेक्टर में महंगाई से कांग्रेसी से नाराज हैं। कांग्रेस ने रविवार को फूलबाग पर दोपहर तक धरना प्रदर्शन किया है। धरना में कांग्रेस के ग्वालियर पूर्व से विधायक डॉ. सतीश सिकरवार कंधे पर सिलेंडर रखकर धरना स्थल पर पैदल पहुंचे हैं।

गैस सिलेंडर महंगे होने पर विधायक के इस अनोखे प्रदर्शन की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। कांग्रेस विधायक सिकरवार ने कहा है कि आम जनता महंगाई से परेशान है। भाजपा सरकार बजट को अच्छा बता रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को इसका जवाब देगी।

लगातार बढ़ती महंगाई और आसमान छूते गैस सिलेंडर के दाम से आम लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है। सिलेंडर अब ग्वालियर में लगभग 1200 रुपए का हो गया है। यही कारण है कि ग्वालियर कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में शहर के फूलबाग पॉइंट पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। रविवार सुबह से कांग्रेस तंबू लगाकर फूलबाग पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस आंदोलन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीनू व अन्य पदाधिकारी मौजूद थी, लेकिन धरना प्रदर्शन में माहौल उस समय बना जब कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार धरना स्थल पर पहुंचे। वह अपने कंधे पर सिलेंडर लेकर पैदल चलते हुए धरना स्थल तक पहुंचे। उनका यह अंदाज सबसे जुदा था। यही कारण था कि उनके वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। यहां कांग्रेस के नेता भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर बरसे हैं। महंगाई के लिए भाजपा की निंकुश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस विधायक ने कहा भाजपा ने आम लोगों की कमर तोड़ दी
कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिकरवार का कहना है कि सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। बेतहाशा महंगाई ने आम आदमी के घर का बजट बिगाड़ दिया है। कांग्रेस सदैव आम आदमी के साथ है और प्रदेश भर में आंदोलन खड़ा करेगी। प्रदेश की जनता आने वाले चुनावों में बीजेपी सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। जनता सब देख रही है सब समझ रही है।

जनता पर महंगाई का बोझ डालती जा रही है भाजपा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा का कहना है कि आज जिस तरह से आम जनता महंगाई से परेशान है। 2 दिन पहले ही सरकार द्वारा रसोई गैस पर 50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। सरकार से आम जनता परेशान है। महंगाई से सरकार की संवेदनहीनता दिखती जा रही है। आम जनता पर लगातार एक के बाद एक बोझ डालती जा रही है। निरंतर बिजली के बिल हजारों रुपए के आ रहे हैं। भाजपा विकास यात्रा कर ढोंग कर रही है।

 

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s