संघ प्रमुख ने भारत-पाक विभाजन को बताया कृत्रिम:बोले- पाकिस्तानी भी कह रहे गलती हो गई; CM का सिंधी संस्कृति संग्रहालय बनाने का ऐलान

लोकमातसत्याग्रह/संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारत-पाकिस्तान के विभाजन को कृत्रिम बताया। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ उस भारत से इस भारत में आए हैं। पूरा हिंदुस्तान हमारा है। हमें अपनी जमीन को नहीं भूलना चाहिए। भागवत भोपाल में अमर शहीद हेमू कालाणी के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि प्रदेश में सिंधी संस्कृति संग्रहालय बनेगा। उन्होंने कहा कि मप्र की पाठ्य पुस्तक में सिंधी महापुरुषों को पढ़ाया जाएगा। सम्राट दाहिर सेन, हेमू कालाणी की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी।

भेल दशहरा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर के साथ ही विदेशों से भी सिंधी समाज के लोग पहुंचे। इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत और सीएम शिवराज ने यहां लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

हम सिंधु सभ्यता को नहीं भूल सकते: मोहन भागवत

मोहन भागवत ने कहा कि हमको नया भारत बसाना है। भारत खंडित हो गया है। जरूरी नहीं कि हम मन से उसे छोड़ें, हमारे साथ उस भूमि का जुड़ाव बना रहे। हम सिंधु सभ्यता को नहीं भूल सकते। सिंधु नदी के सूक्त वेदों में हैं। ये नाता हम नहीं तोड़ सकते। हम सिंध प्रदेश को नहीं भूलेंगे। क्योंकि ये विभाजन कृत्रिम है। आज जिसको हम पाकिस्तान कहते हैं, उसके लोग कह रहे हैं कि गलती हो गई। ये सब मानते हैं। अपनी हठधर्मिता के कारण भारत से अलग हो गए, संस्कृति से अलग हो गए। क्या वे सुखी हैं?

वहां फिर से भारत बसा सकते हो

संघ प्रमुख ने कहा कि भारत के साथ रहने के लिए जो यहां आए, उन्होंने पुरुषार्थ से खुद को खड़ा कर लिया। अखंड भारत सत्य है, खंडित भारत दु:स्वप्न है। वहां फिर से उस भारत को बसाना पड़ा है। फिर से बारी आएगी, तो आप वहां भारत को बसा सकते हो, इसलिए पहली आवश्यकता है कि उनके जीवन की प्रमाणिकता को ध्यान में रखना। उनकी देशभक्ति को ध्यान में रखना। सर्वस्व त्याग के लिए उनकी जो तैयारी थी, उसे ध्यान में रखना। ये पहली आवश्यकता है। सिंध को नहीं भूलना यानी नई पीढ़ी का लगाव वहां से जोड़ना पड़ेगा, इसलिए समाज के साथ कदम से कदम बढ़ाना।

सहायता के लिए तत्पर है आएसएस

मोहन भागवत ने कहा कि आदिकाल से देश के प्रगति के प्रथम कदम से सिंधु और सिंध का सहभाग रहा है। आज भी वो आपको होना पड़ेगा। सुविधाओं का दौर चलता रहेगा। संपूर्ण दुनिया को सुख-शांति देने वाला भारत चलते रहना चाहिए। सिंध, सिंधु और सिंधी बढ़ेगा, और चमकेगा। उतार चढ़ाव चलते रहेंगे, लेकिन हम कभी मिटेंगे नहीं। क्योंकि हम स्वार्थों और अहंकारों के साथ नहीं रहते। हम प्रयोजन के साथ चलते हैं। नई पीढ़ी को इसका भान हो। वो भटके नहीं, इसकी चिंता करें। सिंधी समाज में पुरुषार्थ देखने को मिलता है। आरएसएस आपकाे सदा सहायता के लिए तत्पर मिलेगा।

सीएम का ऐलान– 1 प्रतिशत मूल्य लेकर पट्टे किए जाएंगे वैधानिक

सीएम शिवराज ने कहा कि हेमू कालाणी की जीवनी सिलेबस में शामिल की जाएगी। बच्चाें को सिंधी समाज के संतों से रूबरू कराएंगे। अगले महीने से सिंधु दर्शन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके लिए 25 हजार रुपए प्रति तीर्थयात्री अनुदान दिया जाएगा। प्रदेश में सिंधी साहित्य अकादमी का बजट बढ़ाकर 5 करोड़ किया जाएगा। मनुआभान की टेकरी पर हेमू कालाणी की प्रतिमा लगाई जाएगी। जबलपुर, इंदौर में सिंधी बाहुल्य क्षेत्रों में हेमू कालाणी की प्रतिमा लगाई जाएगी।

प्रदेश में सिंधी संस्कृति का संग्रहालय बनेगा। 1614 वर्ग फीट के मकान को 1 प्रतिशत मूल्य लेकर पट्‌टा वैधानिक किया जाएगा। इसी तरह दुकान को भी वैध किया जाएगा। आज ही इसके आदेश निकाल दिए जाएंगे।

सिंधी समाज की शख्सियतों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान सर संघचालक मोहन भागवत और सीएम शिवराज सिंह ने समाज के गौरव पद्मश्री सुरेश आडवाणी, टेक महिंद्रा ग्रुप के सीईओ सीपी गुडनानी को सम्मानित किया। साथ ही मनोहर शेरवानी का सम्मान भी किया। वे पुणे में नि:शुल्क डायलिसिस सेंटर चलाते हैं। पॉलिकेब इंडस्ट्रीज के चेयरमैन व डायरेक्टर इंदर जयसिंघानी का भी सम्मान किया गया। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से उनके प्रतिनिधि ने सम्मान प्राप्त किया। इसके अलावा, दुबई में रहने वाले उद्याेगपति राम बक्सानी काे सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s