6 महीने बाद कोरोना के 4 हजार से ज्यादा केस:24 घंटे में 4435 नए मरीज,15 मौतें; पिछले साल 28 सितंबर को आए थे 4271 मामले

लोकमतसत्याग्रह/देश में 6 महीने बाद कोरोना के नए मामले 4 हजार से ज्यादा आए हैं। मंगलवार को देश में 4,435 मामले मिले, जबकि 15 लोगों की मौत हुई। इससे पहले 28 सितंबर को 4,271 मामले सामने आए थे। इस दौरान 2,508 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। फिलहाल देश में 23,091 एक्टिव केस हैं। ये 18 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 23,376 लोगों का इलाज चल रहा था।

बीते 24 घंटों में कोरोना से हुई 15 मौतों में 4 सिर्फ महाराष्ट्र में हुई हैं, जबकि राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। इनके अलावा केरल से 4 लोगों की मौत रजिस्टर की गई है, लेकिन यह बैकडेट में है। यानी ये मौतें पहले कभी हुई हैं, जिन्हें आज दर्ज किया गया है।

मार्च के बाद तेज हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार
देश में 15 नवंबर के बाद से कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही थी। डेली केस 500 से कम होते हुए 30 जनवरी को सबसे कम 64 पर पहुंचे। फरवरी के अंत तक यही ट्रेंड जारी रहा जिसमें डेली केस 200 से 300 के बीच रहे। लेकिन, मार्च आते ही मामलों में अचानक तेजी आने लगी।

11 मार्च को 500 से ज्यादा मामले आए, 21 मार्च को मामले बढ़कर 1,100 से ज्यादा हो गए। 28 मार्च को 2 हजार से ज्यादा और 29 मार्च को 3 हजार से ज्यादा केस मिले। अब 4 अप्रैल को साढ़े 4 हजार के करीब मामले सामने आए हैं।

टॉप-5 राज्यों में दोतिहाई नए केस, केरल सबसे आगे
देश में मंगलवार को मिले 4,435 नए केस में से 2,905 सिर्फ 5 राज्यों में मिले हैं। इनमें केरल सबसे आगे हैं। यहां 1 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके बाद दिल्ली में 521, महाराष्ट्र में 711और कर्नाटक-गुजरात में 324 केस सामने आए हैं।

केरलयहां 1,025 नए केस मिले हैं, 425 लोग ठीक हुए हैं और 596 लोगों का इलाज चल रहा है। सोमवार को भी केरल में 964 नए केस दर्ज किए गए थे। इससे पहले 2 अक्टूबर को 1121 मामले सामने आए थे।

महाराष्ट्रयहां बीते दिन 711 नए केस मिले हैं, 447 लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले यहां 29 अक्टूबर को 971 नए केस सामने आए थे। मंगलवार को यहां कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई, जबकि 260 लोगों का इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.94% है।

दिल्लीयहां मंगलवार को 521 नए मामले सामने आए हैं। 7 महीने बाद दिल्ली में एक दिन में 500 से ज्यादा केस मिले हैं। इससे पहले 27 अगस्त को 573 नए केस सामने आए थे। यहां मंगलवार को 216 लोग ठीक हुए, जबकि 1 व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल एक्टिव केस 304 हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 15.64% पहुंच गया है।

कर्नाटकयहां मंगलवार को 324 नए केस सामने आए हैं, 1 की मौत हुई है जबकि 384 लोग ठीक हुए हैं। फिलहाल राज्य में 39 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 3.10% हो गया है।

गुजरातयहां 324 नए केस मिले हैं, 1 व्यक्ति की मौत हुई है और 317 लोग ठीक हुए हैं। सोमवार को यहां 231 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 1.49% है।

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s