ग्वालियर स्टेशन का कमशम फूड प्लाजा 26 से हो जाएगा बंद

लोकमतसत्याग्रह/स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने कमशम फूड प्लाजा 26 अप्रैल से बंद हो रहा है। इस फूड प्लाजा में यात्री खाना व खाद्य सामग्री लेने नहीं जा रहे थे, जिसके चलते टेंडर सरेंडर किया है। उत्तर मध्य रेलवे ने नए टेंडर की तैयारी शुरू कर दी है जिससे इस फूड प्लाजा की जगह को कोई दूसरे कंपनी ले सके। स्टेशन पर व ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अच्छा खाना उपलब्ध कराने के लिए 2015 में फूड प्लाजा खोला गया था। नौ साल का टेंडर था और तीन साल इसे बढ़ाया जा सकता था। अगले साल यह टेंडर पूरा हो रहा है। इस प्लाजा में उत्तर भारत की डिस, दक्षिण भारत की डिश सहित अन्य शीतल पेय मिलते थे, लेकिन फूड प्लाजा में यात्रियों ने जाना बंद कर दिया, यह दिनभर खाली पड़ा रहता था। लंच, डिनर व नास्ते का समय होता था, तब भी यात्री नहीं पहुंचते थे। इस कारण एक साल पहले ही इसे सरेंडर कर दिया। अब इसके टेंडर की प्रक्रिया चलनी शुरू हो गई है।

स्टेशन पर फूड प्लाजा के लिए जो जगह निर्धारित की है, वह काफी पीछे हैं। यहां पर सामान्य डिब्बे के यात्री सवार होते हैं और उतरते हैं।

– रेलवे ने नया फुटओवर ब्रिज बनाया है। इस पर लिफ्ट व एस्कलेटर लगवाए हैं। जिससे फूड प्लाजा की जगह नजर नहीं आती है। इस कारण यात्री उस ओर नहीं पहुंचते हैं।

– खाने की क्वालिटी को लेकर भी यात्री संतुष्ट नहीं थे, जिसके चलते वहां जाना पसंद नहीं करते थे और प्लाजा संचालक को नुकसान उठाना पड़ रहा था

कमशम फूड प्लाजा ने अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। यह 26 अप्रैल से बंद हो जाएगा। नया प्लाजा खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर जारी किया जा रहा है।

मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s