जल विहार में लेजर शो का मामला अटका

लोकमतसत्याग्रह/कटोराताल में लेजर लगाने की योजना फ्लाप होने के बाद अब जल विहार में लगाने की योजना भी अटक गई है। लेजर शो की संभावना को तलाशने लिए यहां पर लगभग चार महीने पहले एक टीम को बुलाया गया था। बैजाताल और जल विहार का सर्वे कराया गया था, लेकिन उसके बाद न टीम आई और उनकी रिपोर्ट। नगर निगम इसके लिए अब नए सिरे से कवायद शुरू करेगा।

शहर में लेजर शो को लेकर काफी लंबे समय से कवायद चल रही है। इसके लिए पहले स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित किए गए कटोरा ताल में लेजर शो लगाने का प्लान था। उसका प्रस्ताव भी तैयार करने के लिए कह दिया गया था, लेकिन बाद में तकनीकी कारण बताकर रोक दिया गया। इसके बाद वहां म्यूजिकल फव्वारे लगाए गए। कटोरा ताल पर बनाए गए म्यूजिकल फाउंटेन शुरू होने के चार-पांच महीने बाद ही विवाद में आ गया था। वहां सफाई को लेकर शिकवे-शिकायत होने लगी थी। सेंसर खराब होने के कारण बीच में शो बंद भी हो गया था, जिसके बाद कटोरा ताल की सफाई कराई गई और म्यूजिकल फाउंटेन को शुरू कराया गया था। उसके बाद यह तय हो गया था कि कटोरा ताल में म्यूजिकल फाउंटेन चलाएंगे और लेजर शो के लिए शहर में कोई अन्य स्थान देखा जाएगा। लेजर शो की संभावना तलाशने के लिए दिल्ली से एक्सपर्ट बुलाए गए थे। उनको शहर में बैजाताल और जलविहार का निरीक्षण कराया गया था। टीन ने दोनों स्थान देखकर जल विहार को इसके लिए उपयुक्त स्थान बताया था। जल विहार में इसको लगाने के लिए एक प्लान तैयार करने के लिए भी कहा गया था, लेकिन इसके बाद न तो दौरे पर आई टीम के सदस्यों द्वारा कोई प्लान भेजा गया और न ही यहां से किसी अधिकारी ने इसके लिए कवायद की। तब से यह मामला रुका हुआ है। लेजर शो शुरू करने का मुख्य कारण था ग्वालियर के पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए। लेजर शो के शुरू होने पर पर्यटक अधिक आते और लोगों के लिए रोजगार के भी रास्ते खुलते। इसके अलावा नगर निगम का राजस्व भी बढ़ता।

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s