लोकमतसत्याग्रह/ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में मुंबई के रहने वाले एक रिटायर्ड कर्मचारी के साथ 67 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह मामला भी ठीक उसी तरह का है जिस तरह से पिछले दिनों इंदौर के रहने वाले एक रिटायर्ड चिकित्सक के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था इसमें भी आरोपियों ने रेड एग्रीमेंट के नाम पर रिटायर्ड कर्मचारी के मकान की रजिस्ट्री करा ली। फिलहाल पुलिस ने धोखाधड़ी करने बालों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
यह है पूरा मामला
बता दें कि यह ताजा मामला भी ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है। जहा रिटायर्ड कर्मचारी नरेंद्र गुप्ता मुंबई में रहते हैं और उनका एक मकान कर्मचारी आवास कॉलोनी में है जिसका सौदा उन्होंने अमन मावई नामक व्यक्ति से करीब 67 लाख में किया था इसमें उसने एक लाख की नकदी व 10 लाख का चेक देने का झांसा दिया था और उन्हें रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करने के बहाने रजिस्टर कार्यालय बुलाया और मकान की रजिस्ट्री करा ली। अपने साथ हुई ठगी की शिकायत कर्मचारियों थाने पहुंचकर पुलिस चौकी पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर धोखाधड़ी करने वाले अमन मावई के साथ रमन, बलराम नायक, रिंकू और अरुण बावरी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी के साथ रेड एग्रीमेंट के नाम पर धोखे से रजिस्ट्री करा कर लाखों रुपए की ठगी की है। कर्मचारी की शिकायत पर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।