सड़क बनने से रोकी, सरकारी जमीन को अपना बताया, स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों को पीटा

लोकमतसत्याग्रह/ग्वालियर के मुरार इलाके में सड़क बनाने पहुंचे स्मार्ट सिटी के कर्मचारी, ठेकेदार और उसके मजदूरों के साथ यहां रहने वाले एक ही परिवार के लोगों ने मारपीट की। जिस जमीन पर यह लोग सड़क बना रहे थे, उसे इन लोगों ने अपना बताया। कर्मचारियों को काम करने से रोका, इसके बाद उनकी मारपीट तक कर डाली। स्मार्ट सिटी कर्मचारी मुरार थाने पहुंचे और एफ आई आर दर्ज करवाई।

मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पदमपुर खेरिया की तरफ जाने वाली सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। पदमपुर पुलिया के पास से एक रास्ता गया है, जिस पर सड़क निर्माण के लिए स्मार्ट सिटी का ठेकेदार यहां पहुंचा था। मजदूरों ने जैसे ही काम शुरू किया लक्ष्मण सिंह राठौर और उसके पांच बेटे यहां आ गए। इन लोगों ने सड़क निर्माण करने से रोका। इन लोगों ने कहा कि यह जमीन उनकी है। लेकिन जमीन की कोई कागज नहीं दिखा सके। इसके बाद ठेकेदार ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्मार्ट सिटी के कर्मचारी भी यहां पहुंच गए। इसके बाद यहां इन लोगों के साथ मारपीट की गई। इन्हें भगा दिया गया। यह लोग थाने पहुंच गए। मुरार थाना पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी आरोपित कर चुके हैं हंगामा: बताया जाता है कि जिन आरोपितों ने स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों से मारपीट की है। वे पहले भी इसी मुद्दे पर हंगामा कर चुके हैं। हालांकि उस समय भी काम बंद कर दिया गया था। लेकिन कर्मचारियों पर सड़क बनाने का दवाब था। इसलिए वे वहां पर काम करने पहुंचे। लेकिन इस बार आरोपितों ने न केवल काम को रोका, बल्कि उनसे मारपीट भी कर दी। अब पुलिस आरोपितों को तलाश रही है।

Leave a comment