लोकमतसत्याग्रह/देश का पहला नेशनल जियो साइंस म्यूजियम की पहली गैलरी 24 जून को जनता के लिए खोल दी जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान म्यूजियम का फीता काटेंगे। उनके साथ केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आ सकते हैं।
इस दौरान महाराज बाड़ा का पेडस्ट्रीयन जोन का लोकार्पण और पांच नई सड़कों के भूमि पूजन का कार्यक्रम जुड़ सकता है। 24 जून के प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखकर रविवार को कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने विक्टोरिया मार्केट में तैयार हुए गैलरी-1 को देखा। उन्होंने वीआईपी की एंट्री के साथ कौन-कौन लोग मौजूद रहेंगे, ये पूरी जानकारी एकत्रित की। क्योंकि केंद्रीय मंत्रियों के अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी ग्वालियर में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री की विजिट को लेकर अधीक्षक ने जिम्मेदारी सौंपी: 1000 बिस्तर के अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए 24 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर आएंगे। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ जिम्मेदारियां तय कर दी है।
एमआईसी ने दर तय की
जियो साइंस म्यूजियम के लिए एमआईसी ने टिकट दर को मार्च के महीने में फाइनल कर दिया था। वयस्क पर्यटकों के लिए 25 रुपए और स्टूडेंट कंसेशन टिकट 10 रुपए किया था।


