लोकमतसत्याग्रह/ईद उल अजहा बृहस्पतिवार को मनाई जा रही है। एक दिन पहले शहर की मंडियों में कुर्बानी के लिए बकरों की जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने बकरों को बोली लगाकर खरीदा। गुरुवार को शहर के 91 मस्जिद, ईदगाहों में सुबह-सुबह एक साथ नमाज अदा की गई। इसके बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। हर तरह मुस्लिम समुदाय के लोग ईद के रंग में नजर आए। लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर मुबारकबाद दी।
ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर ग्वालियर की फूलबाग मस्जिद, जीवाजीगंज ईदगाह में विशेष नमाज अदा की गई। इसके साथ ही ग्वालियर 91 मस्जिद व ईदगाह में सुबह 7 से 9 बजे के बीच नमाज अदा की गई। कई जगह तो मस्जिद में जगह नहीं होने पर लोग सड़कों पर नमाज अदा करते हुए नजर आए। नामज के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सुबह 5 बजे से ही ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज़ अदा करने लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। मस्जिदों के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।
ईद के दौरान शांति बनाए रखने को लेकर की गई बैठक
पुलिस द्वारा ईद-उल-अजहा के मद्देनजर को ध्यान में रखकर शांति बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठकें भी आयोजित की। जिससे इस त्योहार को शांति और सदभाव के साथ मनाया जा सके। जिसमें सभी समितियों और दलों ने अपना सहयोग किया।
कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी जाएगी ईद–उल अजहा की नमाज
ईद-उल-अजहा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी तैयारी है। बृहस्पतिवार को जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज पढ़ी गई। बकरीद को लेकर पुलिस ने बुधवार को ही मस्जिद, ईदगाहों समेत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। लोगों से बकरीद का त्योहार शांति व सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की गई है। पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि खुले में कुर्बानी न दी जाए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान ड्रोन कैमरों से भी निगाह रखी जा रही है।
नेता भी पहुंचे मस्जिद
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर इस बार ईद के रंग में नेता भी नजर आए। कांग्रेस,आप व भाजपा से टिकट की दावेदारी करने वाले नेता भी मस्जिदों के बाहर पहुंचकर लोगों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद देते नजर आए। टिकट के दावेदार बधाई के साथ अपने वोट को पक्का करना चाह रहे थे।


