भिंड में कांग्रेस करवा रही मुनादी:प्रियंका गांधी की सभा के लिए भिंड के कांग्रेसी नेताओं को मिली भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी

लोकमतसत्याग्रह/कांग्रेस की राष्ट्रीय लीडर प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा का आयोजन आगामी 21 जुलाई को ग्वालियर में होने जा रहा है। यह जानकारी गांव से लेकर शहर तक मुनादी के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रचार-प्रसार कराई जा रही है

भिंड के स्थानीय कांग्रेसी लीडरों को प्रियंका गांधी की सभा में भीड़ जुटाने का जिम्मा दिया गया है। भिंड जिले से 10,000 से अधिक लोगों को शामिल किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय लीडर प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी 21 जुलाई को ग्वालियर में जनसभा को संबोधित करने आ रही हैं। प्रियंका गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर के कांग्रेसी नेता मैदान में फंसे हुए है। प्रियंका गांधी सभा के माध्यम से मध्य प्रदेश की 18 साल की बीजेपी सरकार की खामियों को उजागर करेंगी। व केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की विफलता से अवगत कराएंगी। चुनावी बिगुल बजने से पहले कांग्रेस द्वारा अघोषित रूप से तैयारियां शुरू कर दी हैं और राष्ट्रीय नेता को बुलाकर ग्वालियर चंबल संभाग के जनमानस में कांग्रेस के प्रति स्वच्छ छवि बनाए जाने की पहल शुरू हो चुकी है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय लीडर का जादू बिखेरने के लिए लोगों को अधिक से अधिक कार्यक्रम स्थल तक ले जाने का लक्ष्य बनाया गया है। इसी लक्ष्य के तहत भिंड में 10 से 15000 लोगों की भीड़ ले जाए जाने का जिम्मा स्थानीय छोटे-बड़े कांग्रेसी लीडरों को दी गई है। ये कांग्रेसी लीडर अपने-अपने विधानसभा, पंचायत शहरी व ग्रामीण कस्बों में पहुंचकर लोगों की भीड़ जुटने की तैयारी में जुटे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत गांव-गांव, कस्बे-कस्बे में मुनादी कराए जाने की तैयारी कराई जा रही है।

– कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा के मुताबिक भिंड जिले से कांग्रेस की राष्ट्रीय लीडर प्रियंका गांधी की सभा में 10-15 कार्यकर्ता शामिल होंगे। चार सौ से अधिक बसें व निजी वाहन जाएंगे। सबसे ज्यादा बसें लहार विधानसभा से जा रही हैं।

Leave a comment