सावन का चौथा सोमवार, बम-बम भोले से गूंजे शिवालय:गर्मी, उमस के बीच मंदिरों पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़, दूध-दही से किया अभिषेक

लोकमतसत्याग्रह/सावन का चौथा सोमवार आज है। सुबह से ही तेज धूप, उमस भरी गर्मी है। इसके बाद भी शिवभक्तों का जोश देखते ही बन रहा है। सोमवार सुबह 4 बजे से मंदिरों के बाहर भीड़ है। श्रद्धालु दूध, दही से शिव का अभिषेक कर रहे हैं। रात 12 बजे से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों के लिए मंदिरों के पट खोल दिए गए हैं।

कांवड़ में भरे गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक कर मंदिर के पट आम लोगों के लिए खोल दिए गए थे। इसके बाद मंदिरों में आने वाले भक्तों ने भगवान अचलनाथ के दर्शन कर पिंडी पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर पूजा अर्चना की।

सुबह 4 बजे से शिवालयों पर लगी है भीड़
सावन के हर सोमवार को शिवालयों पर भीड़ उमड़ती है। ग्वालियर में पहला और दूसरे सोमवार को विशेष संयोग पढ़ने से मंदिरों में काफी भीड़ रही थी। क्योंकि अब सावन का चौथा सोमवार होने पर सुबह से रात तक मंदिरों पर शिव भक्तों की भीड़ जुटने लगी। सावन में शिव पूजन के विशेष महत्व के चलते मंदिरों पर सुबह से देर रात तक भीड़ रहती है। शहर के शिव मंदिरों पर आकर्षक सजावट के साथ सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। शिव भक्तों की सर्वाधिक भीड़ अचलेश्वर, गुप्तेश्वर, कोटेश्वर और चकलेश्वर मंदिर पर रहती है। साथ ही ग्वालियर के भितरवार में धूमेश्वर धाम पर भी मेला सावन के हर सोमवार को मेला लगता है। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
श्रद्धालु दूध, दही से शिव का किया अभिषेक ​​​​​​
भगवान शिव को सावन का सोमवार विशेष रूप से प्रिय रहता है। बताया जाता है कि सावन में भगवान शिव का गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करने से शांति मिलती है। बेलपत्र, भांग, धतूरे, आक के फूल से पूजन करने का प्रावधान है। इसके अलावा पांच तरह के जो अमृत बताए गए हैं उनमें दूध, दही, शहद, घी व शक्कर मिलाकर बनाए गए पंचामृत से भगवान की पूजा विशेष लाभदायी होती है। सावन के महीने में सोमवार का विशेष महत्व होता हैं। यही कारण है कि सोमवार को मंदिरों पर शिवलिंग दूध दही से नहा रहे हैं।
इन मंदिरों में सुबह से भीड़
ग्वालियर में प्रसिद्ध शिवालयों की बात करें तो अचलेश्वर महादेव मंदिर, कोटेश्वर महादेव मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, चकलेश्वर और भूतेश्वर शिव मंदिर हैं। गर्मी और उमस के बाद भी यहां सुबह 4 बजे से श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे, जो दोपहर 12 बजे तक जारी थी। सड़कों पर भक्तों की लाइन लगी थी। मंदिरों के आसपास बेल पत्र व दूध-दही व पूजन सामग्री के पंडाल लगे हैं।
मंदिरों के आसपास रही कड़ी सुरक्षा
सोमवार को शिवालयों के आसपास कड़ी सुरक्षा रहती है। एसएसपी ग्वालियर राजेश चंदेल ने मंदिरों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाने के निर्देश दिए हैं। मंदिरों के आसपास पुलिस को चेकिंग पॉइंट होंगे जिससे महिलाओं के साथ कोई भी घटना न हो सके। मंदिरों पर भीड़ लगने पर ट्रैफिक को नियंत्रण करने के लिए अलग से पुलिस बल तैनात किया गया है।सावन के सोमवार को शिव अभिषेक से मिलती है शांति
सावन के सोमवार पर विधि-विधान से शिव पूजन और अभिषेक कर शांति-समृद्धि मिलती है। इतना ही नहीं विवाह के इच्छुक युवक-युवतियों को भी शिव की कृपा जरूरी है। कुंआरे युवक-युवती सावन के 16 सोमवार क वृत करें तो अच्छा वर मिलता है ऐसा भी शिव पुराण में लिखा है। सोमवार को मंदिरों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। साथ ही महिला और पुरुष भक्तों ने अलग-अलग लाइनों में लगकर भगवान भोलेनाथ

Leave a comment