डर्टी पॉलिटिक्स करेंगे तो FIR होगी:नरेन्द्र सिंह तोमर ने दक्षिण विधानसभा सम्मेलन में कहा-BJP कार्यकर्ता कांग्रेस को बत्ती देंगे हमे जीतेंगे

लोकमतसत्याग्रह/ग्वालियर में दक्षिण विधानसभा का भाजपा विधानसभा सम्मेलन में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिमि के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी की दक्षिण विधानसभा सीट जीतने को लेकर बयान देते हुए कहा है कि इस बार दक्षिण में बीजेपी की जीत होगी। भाजपा का कार्यकर्ता कांग्रेस को बत्ती देगा, इस दौरान नरेंद्र सिंह तोमर कांग्रेस पर भी मुखर हुए। मध्य प्रदेश सरकार पर 50% कमीशन खोरी के आरोपों वाले फर्जी वायरल लेटर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और कमल नाथ पर हुई FIR को नरेंद्र सिंह तोमर ने सही ठहराया और कहा कि डर्टी पॉलिटिक्स करेंगे और गलत तरीके से लोगों को गुमराह करने का काम करेंगे तो fir तो होगी। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दक्षिण विधानसभा सीट पर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।

बता दें कि ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट पर BJP ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए रविवार शाम को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट पर दावेदारी कर रहे भाजपा के सभी नेता शामिल हुए। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट पर पिछली बार चुनाव हारने वाले पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर ग्वालियर दक्षिण में प्रचंड बहुमत से भाजपा को जिताने का संकल्प लिया।
भाजपा का कार्यकर्ता देवदुर्लभ है
केंद्रीय मंत्री तोमर ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि हमारा लक्ष्य है कि भारत माता परम वैभव पर स्थापित हो। मध्यप्रदेश स्वर्णिम मध्यप्रदेश बने और भारत श्रेष्ठ भारत बने। इसके लिए 2023 का विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को जीतना जरूरी है। हमारा कार्यकर्ता देवदुर्लभ है, वह जब भी कोई संकल्प लेता है तो उसे पूरा भी करता है। चुनाव एक चुनौती की तरह होते हैं और सच्चा कार्यकर्ता वह है, जो इस चुनौती को स्वीकार करके विजय प्राप्त करता है। इसलिए आज से ही संकल्प लेकर जुट जाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में अमलूचल परिवर्तन आया है। आज पूरे देश व प्रदेश में अलग प्रकार का परिवर्तन दिखाई दे रहा है। आने वाले कल में भारत, श्रेष्ठ भारत बने, इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि आप सब कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़े भी हैं और लड़ाई भी है।
गरीब कल्याण की योजनाओं से गरीब का जीवन बदल रहा है
केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज देश और प्रदेश में गरीब कल्याण की योजनाओं से गरीब का जीवन बदल रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने आयुष्मान योजना देश को दी यह आयुष्मान योजना 50 करोड़ लोगों को कवर कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्वालियर में जयारोग्य अस्पताल में मात्र 6 माह में 100 करोड रुपए का इलाज हो चुका है। यह 100 करोड रुपए नरेंद्र मोदी सरकार की आयुष्मान योजना के कारण जनता के बचे है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लाडली बहना योजना के अंतर्गत सवा करोड़ बहनों को लाभ मिल रहा है। अभी बहनों को 1000 रूपए मिल रहे हैं, आगे चलकर 3000 रूपये बहनों को मिलने लगेंगे। उन्होंने कहा कि अभी बहनों को 12000 रूपए मिल रहे हैं, बाद में 36 हजार रुपए बहनों को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमें उन सभी बहनों से संपर्क करना है।
सम्मेलन को सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भी देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूर-दूर तक कोई विकल्प नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता की सेवा का काम अपने हाथ में लिया इस कारण आज देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में उनकी प्रशंसा हो रही है।

Leave a comment