पाकिस्तान पहुंची अंजू के बाद राजस्थान से ‘लापता’ हुई दो बच्चों की माँ दीपिका की बुर्के में आयी तस्वीर

महिला को कुवैत ले जाकर इरफान हैदर ने करवाया इस्लाम में मतांतरण

लोकमत सत्याग्रह / जयपुर 15 august 2023

महिला के पति का आरोप है कि इरफान हैदर नाम के आदमी ने उसकी पत्नी का ब्रेनवाश किया और कुवैत ले जा कर धर्म परिवर्तन करवा दिया है। पति द्वारा लिखवाई गयी शिकायत में यह भी बताया गया है, कि इरफान ने अपना नाम बदल कर महिला से जान-पहचान बढ़ाई थी।

दो बच्चों और पति को राजस्थान में छोड़कर पाकिस्तान जाकर निकाह करने वाली अंजू पिछले दिनों चर्चा में रही है। अब राजस्थान के डूंगरपुर जिले की दीपिका के कुवैत जाने का मामला सामने आया है। वह भी दो बच्चों की माँ है। इरफान हैदर पर उसे कुवैत ले जाकर मतांतरण करा कर मुस्लिम बनाने का आरोप है।

दीपिका 10 जुलाई 2023 से लापता है। इस संबंध में उसके पति ने 13 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन अब बुर्के में दीपिका की तस्वीर आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला डूंगरपुर के चितरी थाना क्षेत्र के गाँव भेमई का है।

दीपिका का पति मुंबई में नौकरी करता है। उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी। इस शादी से 1 बेटी और 1 बेटा हैं। दीपिका पत्नी गाँव में ही रहती थी। पुलिस को दी शिकायत में उसके पति ने बताया है कि दीपिका अक्सर बीमारी की बात कर गुजरात के खेड़ ब्रह्मा जाया करती थी। 10 जुलाई को भी वह यही बात कहकर घर से निकली थी। इसी दिन शाम को दोनों के बीच आखिरी बार बात हुई।

पीड़ित पति के अनुसार इसके बाद उसने दीपिका से सम्पर्क का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। उसने बुर्के में अपनी पत्नी की एक तस्वीर मिलने की जानकारी दी है। तस्वीर में वह जिस युवक के साथ दिख रही है, उसका नाम इरफ़ान हैदर है। इरफान गुजरात के हिम्मतनगर जिले के नवानगर का रहने वाला है। पीड़ित का आरोप है कि इरफान हैदर ने उसकी पत्नी का ब्रेनवाश किया और कुवैत ले जा कर अपने मज़हब में परिवर्तन करवा दिया है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि इरफान ने अपना झूठा नाम बता कर महिला से जान-पहचान बढ़ाई थी।

Leave a comment