मिशन चंद्रयान-3 के सफल होते ही झूम उठे लोग:विक्रम लैंडर के चन्द्रमा पर कदम रख ते ही बजीं तालियां, बांटी मिठाइयां

लोकमतसत्याग्रह/पूरा देश इस समय चन्द्रयान -3 की सफलता पर खुशियां मना रहा है। विक्रम लैंडर के सफलता पूर्वक चांद पर उतरने से साइंटिस्ट से लेकर हर शख्स खुश है। मिशन चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग को ग्वालियर के कई स्कूल में लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए दिखाया गया है। ग्वालियर के केवी-1 (केन्द्रीय विद्यालय नंबर एक) सहित कई स्कूलों में दिखाया गया है।

6 बजकर 4 मिनट होते ही जैसे ही विक्रम लैंडर ने चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग की मानों स्कूल में मौजूद बच्चे झूम उठे। पूरा हॉल भारत माता की जय से गूंज उठा है। इस मौके पर छात्रों ने मिठाइयां बांटकर खुशियां भी मनाई जा रही हैं।

भारतीय चंद्रयान-3 बुधवार की शाम को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरता उससे पहले ही मंदिरों में पूजा पाठ व हवन शुरू हो गए थे। मंदिरों में हवन पूजन व भोलेनाथ का अभिषेक किया जा रहा था। मंदिरों एवं घरों में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ भी किए गए। चंद्रयान-3 मिशन की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए विद्यालयों में विशेष सभा बुलाई गई थी। लैंडिंग के समय शाम को लोग घरों व मंदिरों में ओम नमः शिवाय का जाप हो रहे थे और उसका नतीजा यह निकला कि चन्द्रयान-3 सफलतापूर्वक पूरा हो गया।
स्कूलकॉलेज में छात्र विक्रम लैंडर को लैंडिंग करते देख हुए रोमांचित
मिशन चंद्रयान 3 को लेकर शहरवासी ही नहीं, स्कूली बच्चों के बीच उत्साह बना रहा, क्योंकि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लौंडंग होने वाले इस ऐतिहासिक पल को टीवी पर लाइव देखना अपने आप में खास होता है। स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंटस भी इन पलों को लाइव देख सके। स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बुधवार को चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग दिखाई गई। जब आखिर के 22 सेकंड चल रहे थे और विक्रम लैंडर धीरे-धीरे चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने कदम जमा रहा था तो केन्द्रीय विद्यालय में सभी की सांसे थम गई थी। यह पल वो पल था जब सभी की हार्ट बीट बढ़ गई थी। जब विक्रम लैंडर ने सफल लैंडिंग की तो स्कूल में मानों ऐसा लगा कि जैसे आज स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। भारत माता की जय के नारे गूंज उठे।
घरघर में हुई प्रार्थना
चन्द्रयान-3 की सफलता के लिए पूरे देश के सहित ग्वालियर के घर-घर में पूजा अर्चना की गई है। लोग आखिरी समय तक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तो कहीं सुंदरकांड का पाठ चल रहा था। जब चन्द्रयान-3 की सफलता की खबर मिली तो लोगों ने मिठाइयां बांटी हैं।

Leave a comment