खंडग्रास चंद्रगहण आज, शाम 4 बजे लगेगा सूतक

लोकमतसत्याग्रह/खंडग्रास चंद्रगहण शनिवार को रात साढे 11 बजे से शुरू हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया शनिवार की रात को लगने वाला खंडग्रास चंद्रग्रहण का भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण भारत में रात 2 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा। चंद्र ग्रहण का 1 बजकर 5 मिनट पर स्पर्श, रात्रि 1 बजकर 44 मिनट पर मध्य काल और इसका मोक्ष रात्रि 2 बजकर 24 मिनट पर होगा। चंद्रास्त के समय इस चंद्र ग्रहण का प्रारंभ अास्ट्रेलिया, उत्तरी प्रशांत महासागर और रूस के पूर्वी भाग में दिखाई होगा। चंद्रोदय के समय ग्रहण का अंत ब्राजील के पूर्वी भाग और कनाडा व उत्तर और दक्षिण अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा।

नौं घंटे पहले लगेगा सूतक काल

खंडग्रास चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले यानी 28 अक्टूबर की शाम 4 बजकर 5 मिनट से लग जाएगा। धर्म शास्त्र के अनुसार, सूतक काल में भोजन निवृत्ति के साथ धार्मिक कृत्य श्राद्ध आदि करना चाहिए। धर्म शास्त्र की मानें तो ग्रहण में जपा गया मंत्र हमेशा सिद्ध होता है। बाल, वृद्ध, रोगी को छोड़कर सभी सनातनी को अनुसरण करना चाहिए।

खीर में डालें तुलसी का पत्ता

शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और अमृत की बरसात करता है। इसलिए इस मौके पर, खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखकर फिर प्रसाद के रूप में ग्रहण करने की प्रथा है। लेकिन इस बार 4 बजकर 5 मिनट पर सूतक लगने से खीर सूतक से पहले बनाकर उसमें तुलसी का पत्ता डाल दें, उसे चंद्रमा की रोशनी में ग्रहण लगने से पूर्व तक रखे अथवा ग्रहण के बाद चंद्रमा की रोशनी में खीर को रखा जा सकता है।

Leave a comment