लोकमतसत्याग्रह/शहर के तीन विधानसभा क्षेत्रों से खड़े हुए पार्टी प्रत्याशियों के लिए वार्डों में कांग्रेस और भाजपा पार्षदों ने भी जान झोंक दी। यही कारण है कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बड़े वार्डों का वोटिंग प्रतिशत 60 से 97 प्रतिशत तक रहा है। इन वार्डों में हुई बंपर वोटिंग के परिणाम विधानसभा क्षेत्र में जीत-हार का अंतर तय करेंगे। इन वार्डों में मतदान केंद्र भी अधिक बने थे और प्रत्याशियों का फोकस भी इन पर था। ग्वालियर विधानसभा में ऐसे छह वार्ड हैं, जिनमें वार्ड एक से लेकर पांच और वार्ड आठ शामिल है। इन वार्डों में चार पार्षद कांग्रेस और दो भाजपा के हैं। वार्डों में एक लाख 24 हजार 967 वोट डाले गए हैं, जबकि विधानसभा की कुल वोटिंग एक लाख 95 हजार 707 रही है। इसका मतलब है कि इन छह वार्डों में विधानसभा का कुल 63.85 फीसद हुआ है।
इसी प्रकार ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में ऐसे सात वार्ड हैं, जिनमें वार्ड क्रमांक 18, 19, 20, 28, 29 और 60 शामिल हैं। इनमें भाजपा के चार और कांग्रेस के तीन पार्षद हैं। इन वार्डों में कुल एक लाख 86 हजार 167 वोट डाले गए हैं, जबकि कुल मतदान एक लाख 91 हजार 356 हुआ है। इसका सीधा अर्थ है कि विधानसभा क्षेत्र की कुल 97.3 प्रतिशत वोटिंग इन्हीं सात वार्डों में हुई है। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांच वार्डों में बंपर मतदान हुआ है। इनमें वार्ड 35, 37, 38, 52 और 55 शामिल हैं। इनमें से तीन में कांग्रेस और दो में भाजपा के पार्षद हैं। इन वार्डों में कुल एक लाख छह हजार 324 वोट डाले गए हैं। विधानसभा में कुल एक लाख 64 हजार 870 वोट डले हैं यानी इन पांच वार्डों में विधानसभा की कुल 64.49 प्रतिशत वोटिंग हुई हैं। यही वार्ड तय करेंगे कि किसके सिर ताज सजेगा और किसे निराशा हाथ लगेगी।
ग्वालियर के 6, पूर्व 7 और दक्षिण के 5 वार्ड
वार्ड क्रमांक 1 पार्षद-सईदा अली (कांग्रेस) कुल मतदान केंद्र-20 कुल मतदान-19299
वार्ड क्रमांक 2: पार्षद-आशा चौहान (कांग्रेस) कुल मतदान केंद्र-19 कुल मतदान-16850
वार्ड क्रमांक 3 पार्षद-मंजू राजपूत (भाजपा) कुल मतदान केंद्र-22 कुल मतदान-25022
वार्ड क्रमांक 4 पार्षद-रेखा राय (भाजपा) कुल मतदान केंद्र-8 कुल मतदान-20167
वार्ड क्रमांक 5 पार्षद-प्रेम प्रकाश शर्मा (कांग्रेस) कुल मतदान केंद्र-21 कुल मतदान-27074 वार्ड
क्रमांक 8 पार्षद-मनोज राजपूत (कांग्रेस) कुल मतदान केंद्र-11 कुल मतदान-16555
ग्वालियर दक्षिण विस क्षेत्र: कुल वोट डले 164870
वार्ड क्रमांक 35 पार्षद-चांदनी चौहान (कांग्रेस) कुल मतदान केंद्र-14 कुल मतदान-16875
वार्ड क्रमांक 37 पार्षद-अनीता धाकड़ (कांग्रेस) कुल मतदान केंद्र-19 कुल मतदान-19618
वार्ड क्रमांक 38 पार्षद-भगवान कुशवाह,भाजपा कुल मतदान केंद्र-17 कुल मतदान-23127
वार्ड क्रमांक 52 पार्षद-संध्या सिंह (कांग्रेस) कुल मतदान केंद्र-27 कुल मतदान-26544
वार्ड क्रमांक 55 पार्षद-मनोज तोमर (भाजपा) कुल मतदान केंद्र-17 कुल मतदान-20160
ग्वालियर पूर्व विधानसभा: कुल वोट डले 191356
वार्ड क्रमांक 18 पार्षद-रेखा त्रिपाठी (भाजपा) कुल मतदान केंद्र-36 कुल मतदान-16875
वार्ड क्रमांक 19 पार्षद-कमलेश तोमर (कांग्रेस) कुल मतदान केंद्र-20 कुल मतदान-25626 वार्ड
क्रमांक 20 पार्षद-मंजूलता सिंह (भाजपा) कुल मतदान केंद्र-20 कुल मतदान-26664
वार्ड क्रमांक 21 पार्षद-ब्रजेश श्रीवास (भाजपा) कुल मतदान केंद्र-23 कुल मतदान-27307 वार्ड क्रमांक
28 पार्षद-गायत्री मंडेलिया (कांग्रेस) कुल मतदान केंद्र-12 कुल मतदान-20582
वार्ड क्रमांक 29 पार्षद-गिर्राज कंसाना (भाजपा) कुल मतदान केंद्र-25 कुल मतदान-23810
वार्ड क्रमांक 60 पार्षद-केदार सिंह (कांग्रेस) कुल मतदान केंद्र-22 कुल मतदान-25867


