लक्ष्मणपुरा से लोको रोड तक सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक यातायात रहेगा प्रतिबंधित

लोकमतसत्याग्रह/हजीरा से पड़ाव के बीच स्मार्ट सिटी द्वारा सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को सड़क का डामरीकरण होगा, इसके चलते लक्ष्मणपुरा रेलवे क्रासिंग से लेकर लोको रोड के बीच सुबह 7 से दोपहर 2 बजे के बीच इस मार्ग से यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन डायवर्ट रूट से निकल सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवायजरी जारी की है।

यातायात थाना प्रभारी हिमांशु तिवारी ने बताया कि हजीरा से पड़ाव के बीच सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। यहां डामरीकरण कार्य के चलते आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इस कारण यातायात प्रतिबंधित किया गया है। गुरुवार को सुबह 7 से दोपहर 2 बजे के बीच डामरीकरण कार्य होगा। इसके चलते यातायात प्रतिबंधित किया गया है। शुक्रवार को लक्ष्मणपुरा क्रासिंग से लेकर लोको रोड तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग से निकलने वाले वाहन गांधी नगर रोड से जा सकेंगे। हजीरा से रेलवे स्टेशन व पड़ाव की तरफ जाने वाले वाहन तानसेन पुल से होते हुए स्टेशन बजरिया जा सकेंगे। पड़ाव से हजीरा की ओर जाने वाले वाहन गांधी नगर रोड से रेलवे कालोनी, लोको रोड से हजीरा की तरफ जा सकेंगे।

गायत्री चेतना केंद्र में देव दीपावली दीप महायज्ञ मनाया

अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री चेतना केंद्र पिंटो पार्क मुरार में देव उठानी एकादशी पर्व पर देव दीपावली दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी लाल बहादुर सिंह एवं गायत्री चेतना केंद्र के व्यवस्थापक संजय शर्मा ने बताया कि देव दीपावली देवत्व के जागरण का महापर्व है सोए हुए देवत्व को जागृत करने का मंगल अवसर है। उन्होंने बताया कि आचार्य श्रीराम शर्मा शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षक ने मिशन के हर व्यक्ति को व्यक्तित्व परिष्कार हम सुधरेंगे युग सुधरेगा 21वीं सदी भारत की सदी का मूल मंत्र दीप यज्ञ के माध्यम से जन-जन तक जागृत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के लगभग 500 सदस्यों ने दीप महायज्ञ में हिस्सा लिया।

Leave a comment