मतगणना के चलते एमएलबी के आस पास के मार्ग रहेंगे परिवर्तित

लोकमतसत्याग्रह/विधानसभा चुनाव 2023 के दृष्टिगत रखते हुए 3 दिसंबर रविवार को एमएलबी कालेज में मतगणना होगी। जिसको लेकर एमएलबी कालेज के आसपास के मार्गों पर भीड़ अधिक रहेगी। इसी के चलते यातायात पुलिस ने मार्ग परिवर्तित किए है जिससे आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। असल में मतगणना में ड्यूटी देने वाले अधिकारी कर्मचारियाें के वाहनों की पार्किंग स्थल भी बनाए जाएंगे जिसको लेकर जाम की स्थिति निर्मित हो सकती है। इसी तरह से पार्टी एजेंट तथा प्रत्याशियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। यदि आप रविवार को एमएलबी कालेज की ओर जा रहे हैं तो ध्यान रखें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें अन्यथा आप जाम में फंस सकते हैं और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इन स्थानों पर होगी वाहन पार्किंग

  • मतगणना दिवस के दिन एमएलबी कालेज में ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारी, पार्टी एजेंट तथा पार्टी प्रत्याशियों के वाहनों (दो पहिया चार पहिया) की पार्किंग इस तरह से रहेगी।
  • ·  -मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी,कर्मचारी,मीडिया तथा विधानसभा 15 और 17 के पार्टी एजेंट व प्रत्याशियों के चार पहिया वाहन पार्किंग जीवायएमसी व चैंबर आफ कामर्स के मैदान में होगी।
  • ·  – समस्त ड्यूटी स्टाफ एवं पार्टी के एजेंटो के दो पहिया वाहनों की पार्किंग अचलेश्वर चौराह से लेकर मेडिकल कालेज चौराह तक छतरी की दीवार के किनारे होगी।
  • ·  – मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी,कर्मचारी तथा विधानसभा 14,16,18 एवं 19 के पार्टी एजेंट एवं प्रत्याशियों के चार पहिया वाहनों की पार्किग
  • ·  आफो की बगिया में होगी।

·         यह मार्ग किए परिवर्तित

  • मतगणना दिवस रविवार के दिन मेडिकल चौराहा से लेकर अचलेश्वर चौराहा तथा जयस्थम्भ तिराहा से लेकर अचलेश्वर चौराहा तक के मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। उक्त मार्ग में आमजनता के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। उक्त मार्गों पर चलने वाले यातायात का मार्ग परिवर्तन जयस्थम्भ तिराहा, अचलेश्वर चौराहा, मेडिकल चौराहा से रहेगा।

·         यहां से करें प्रवेश

  • मतगणना स्थल एमएलबी कालेज परिसर में पहुंचने के लिए अधिकारी,कर्मचारी,मीडियाकर्मी तथा विधानसभा 15 व 17 के एजेंट और पार्टी प्रत्याशी प्रवेश गेट क्रमांक-2 का प्रयोग करेंगे। जबकि विधानसभा 14,16,18 और 19 की पार्टियों के एजेंट एवं पार्टी प्रत्याशियों एमएलबी परिसर में प्रवेश गेट क्रमांक 1 ( कटोराताल की तरफ वाला गेट) से रहेगा।
  • नोट:- तीन दिसंबर रविवार को मतगणना के समय सुबह 6 बजे से मतगणना समाप्ति तक मेडिकल चौराहा से लेकर अचलेश्वर चौराहा तथा जयस्थम्भ चौराहा से लेकर अचलेश्वर चौराहा तक के मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। अतः आमजन से अनुरोध है कि उक्त दिनांक में उपरोक्तानुसार दर्शित मार्गों का उपयोग न करते हुए आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Leave a comment