लोकमतसत्याग्रह/ग्वालियर विधानसभा सीट से प्रदेश के बिजली मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मैदान में है। उन्हें टक्कर कांग्रेस के सुनील शर्मा दे रहे हैं। हालांकि पिछले चुनाव में भी सुनील शर्मा ही उनके सामने थे। मतदान पर नजर रखने वाले लोगों का कहना है कि इस बार भी बिजली मंत्री को क्षेत्र में राहत है। यह राहत उन्हें अपने क्षेत्र में किए गए कामों व लोगों के बीच में अधिक से अधिक जाने की वजह से मिल रही है।
बिजली मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सिंधिया समर्थक हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही भाजपा में आए थे। 2018 में कांग्रेस से चुनाव जीतने के बाद फिर भाजपा में आए और दोबारा से उपचुनाव में जनता के बीच गए। तब भी उन्हें जीत मिली थी। चूंकि ग्वालियर सीट पर राजपूत और ब्राह्मण मतदाता निर्णायक स्थिति में है। ऐसे में कांग्रेस ने उनके सामने ब्राह्मण वर्ग से सुनील शर्मा को मैदान उतारा है। हालांकि लोगों का कहना है कि टक्कर कड़ी है। लेकिन अंत में तोमर को राहत ही रहेगी।
पब्लिक के बीच में जाने का मिल रहा है फायदा
प्रद्युम्न सिंह बिजली मंत्री रहते हुए भी आमजन के बीच में पहुंच जाते हैं। कभी स्वयं ही नाले की सफाई करने लगते हैं तो कभी बिजली सुधारने पोल पर चढ़ जाते हैं। तो कभी मजदूरों के साथ ठेला भी चलाने में भी मदद करने लगते है। लोगों का कहना है कि आमलोगों से मिलने का फायदा उन्हें अधिक मिल रहा है।


