मकर संक्रांति के मुहुर्त पर टूटे रिकार्ड, एक दिन में 637 वाहन बिके

लोकमतसत्याग्रह/व्यापार मेला में आटोमोबाइल सेक्टर में मकर संक्रांति पर वाहन बिक्री का रिकार्ड टूट गया। सोमवार को चौथे दिन रिकार्ड दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई। मकर संक्रांति होने के कारण शुभ मुहूर्त रहा इसलिए 316 चार पहिया वाहन व 321 दो पहिया वाहन बिके। चौथे दिन तक 1581 वाहन बिक चुके हैं। इनमें से 865 कार और 716 दुपहिया वाहन शामिल हैं। आटोमोबाइल सेक्टर में खरीदे गए वाहनों का परिवहन विभाग ने सत्यापन किया। इसके बाद वाहनों की डिलीवरी की गई। मेले में आरटीओ छूट मिलना शुरू होने के चार दिन बाद भी कई शोरूम अभी तक बनकर तैयार नहीं हो सके हैं।

व्यापार मेला में वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट के चलते आटोमोबाइल सेक्टर लगातार चौथे दिन गुलजार रहा। सोमवार को मकर संक्रांति पर 316 कार और 321 दुपहिया वाहन बिके। मेला में सबसे ज्यादा डिमांड चार पहिया वाहनों की है, लेकिन मकर संक्रांति पर दुपहिया वाहन कार से ज्यादा बिक गए। आटोमोबाइल कारोबारियों को आने वाले दिनों में चार पहिया और दुपहिया वाहनों की रिकार्ड बिक्री की उम्मीद बनी हुई है। कारोबारियों का कहना है कि इस बार मेले में वाहन बिक्री का रिकार्ड बनेगा।

बीते साल यह वाहन बिके थे

बीते साल 12 जनवरी को 168 चार पहिया, 209 दुपहिया, 13 जनवरी को 183 चार पहिया, 188 दुपहिया, 14 जनवरी को 182 चार पहिया, 137 दुपहिया और 15 जनवरी को 205 चार पहिया, 231 दुपहिया वाहन बिके थे। लेकिन इस बार भी आटोमोबाइल सेक्टर में बंपर वाहन बिक्री हो रही है।

Leave a comment