लोकमतसत्याग्रह/ग्वालियर से अयोध्या के लिए मंगलवार से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इसका शुभारंभ वर्चुअली केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हरी झंडी दिखाकर करेंगें। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से शुरू की जाने वाली यह फ्लाइट बेंगलुरू-ग्वालियर-दिल्ली-अयोध्या चलाई जाएगी। ग्वालियर एयरपोर्ट पर शुभारंभ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है जिसमें स्थानीय मंत्री व माननीय शामिल होंगे। यह फ्लाइट ग्वालियर से अयोध्या के लिए 2.55 मिनट का समय लेगी जो कि 186 सीटर होगी। बता दें कि बेंगलुरु से सुबह 5.10 बजे चलकर ग्वालियर 7.45 बजे आएगी। ग्वालियर से 8.15 बजे चलकर दिल्ली 9.20 बजे पहुंचेगी। दिल्ली से सुबह 10 बजे चलकर अयोध्या सुबह 11.20 बजे पहुंचेगी। अयोध्या से 11.50 बजे चलकर दिल्ली दोपहर 12.55 बजे पहुंचेगी। दिल्ली से दोपहर 1.35 बजे चलकर ग्वालियर दोपहर तीन बजे पहुंचेगी।
इधर, इंडिगो ने जनवरी की दिल्ली-मुंबई सेवाएं की रद
खराब मौसम के कारण इंडिगो ने 26 जनवरी तक अपनी ग्वालियर-दिल्ली की हवाई सेवाएं रद कर दी हैं। इंडिगो ने इसको लेकर ग्वालियर एयरपोर्ट अथारिटी को पत्र लिखकर जानकारी भी भेज दी है। इंडियो की इस घोषणा के बाद यात्रियों को असुविधा होगी।
कालेजों में 17 से 22 तक मनाएंगे रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव
प्रदेश के सभी कालेजों सहित शहर के सभी कालेजों में 17 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक रामलला की प्राणप्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जाएगा। इस तारतम्य में 5 दिनों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इस क्रम में आदेश जारी करते हुए दिन बार गतिविधियों को विस्तृत रूप से समझाया है। जारी आदेश के अनुसार 17 से उत्सव की शुरूआत होगी जिसमें कालेजों और विवि में साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा, 18 को राम के जीवन चरित्र पर आधारित स्लोगन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता होंगी। 19 को रामराज्य की अवधारणा पर भाषण प्रतियोगिता होगी और 20 को च्सामाजिक समरसता के पुरोधा श्री रामज् विषय पर निबंध लेखन होगा। खास आयोजन 22 को होगा जिसमें संस्थानों में बड़ी स्क्रीन पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को दिखाया जाएगा।


