कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा- मैं लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा

लोकमतसत्याग्रह/वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और मप्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने की बात से इनकार किया है। राज्‍यसभा सदस्‍य दिग्विजय सिंह ने कहा- मैं लोकसभा चुनाव नही लडूंगा। उन्‍होंने कहा कि मेरा राज्यसभा का ढाई साल का कार्यकाल बचा हुआ है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने खड़े होने के लिए कांग्रेस के पास कई उम्मीदवार हैं।

दिग्विजय सिंह ने यह भी कि लोकसभा चुनाव में हर बार की तरह युवाओं को टिकट दिया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा का शासन ईवीएम के मामले में डरा हुआ है। इसलिए हमें जनता के बीच से जाने से रोका जा सकता है।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में वरुण गांधी के शामिल होने पर उन्‍होंने कहा कि वरुण गांधी और राहुल गांधी चचेरे भाई हैं, इसलिए एक साथ हैं।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा दो मार्च को नगर में मुरैना जिले से प्रवेश करेगी। न्याय यात्रा का रात्रि विश्राम भी नगर में हैं। न्याय यात्रा की तैयारियों के लिए बैठकों का दौर शुरु हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

बैठक में दिग्विजय सिंह ने न्याय यात्रा के साथ-साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। दिग्विजय सिंह देर रात शिवपुरी से एक दिन के दौरे पर पहुंचे थे। न्याय यात्रा का प्रस्तावित मार्ग तय हो गया है। राहुल गांधी रात्रि विश्राम सचिन तेंदुलकर मार्ग पर स्थित गार्डन में करना प्रस्तावित है। रूट व रात्रि विश्रामस्थल को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निरीक्षण कर फाइनल करेंगे।

Leave a comment