MP में टेम्परेचर का टॉर्चर, सात शहरों का तापमान 45 डिग्री पार, गुना प्रदेश का सबसे गर्म शहर

लोकमतसत्याग्रह/मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी लोगों के हाल बेहाल कर रही है। दिन में तेज धूप से पारा चढ़ता जा रहा है, वहीं रात तक गर्म हवाएं लोगों को बेचैन कर रही हैं। गुना में गुरुवार दिन में पारा 46.6 डिग्री पहुंच गया। प्रदेश के सात शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के ऊपर चल रहा हैइधर, इंदौर ने आठ साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यहां दिन का तापमान 44.5 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, साल 2016 में 19 मई के दिन इतना ही तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मालवा-निमाड़ और ग्वालियर-चंबल इस समय भट्टी की तरह तप रहे हैं।



प्रदेश के 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर वाले शहर

गुना46.6 डिग्री सेल्सियस
राजगढ़46.3 डिग्री सेल्सियस
नीमच46.1 डिग्री सेल्सियस
रतलाम45.8 डिग्री सेल्सियस
शाजापुर45.3 डिग्री सेल्सियस
खंडवा45.1 डिग्री सेल्सियस
उज्जैन45 डिग्री सेल्सियस


मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

भोपाल44.4 डिग्री सेल्सियस
इंदौर44.5 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर42.4 डिग्री सेल्सियस
जबलपुर41.5 डिग्री सेल्सियस


नर्मदापुरम, सीधी, उमरिया, बैतूल, मंडला, छिंदवाड़ा, खजुराहो, नौगांव, रायसेन, दतिया, नरसिंहपुर, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़, दमोह, धार और खरगोन में भी गर्मी रही। प्रदेश के इन जिलों में 40 डिग्री से 44.6 तक तापमान दर्ज किया गया।

Leave a comment