आरआइ-पटवारी को पीटने वालों के रिश्तेदारों के लाइसेंस निलंबित

लोकमतसत्याग्रह/ग्राम जतर्थी में सीमांकन करने गए आरआइ, पटवारी से सात लोगों ने मारपीट कर दी थी। इस मामले में आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। अब कलेक्टर ने आरोपितों के तीन रिश्तेदारों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं क्योंकि संबंधित आरोपितों के पास स्वयं का कोई शस्त्र लाइसेंस नहीं था। ऐसी स्थिति में प्रशासन ने रिश्तेदारों पर कार्रवाई की है।

जतर्थी में आरआई अंकित शर्मा और पटवारी अजमेर सिंह 24 जून को सीमांकन करने गए थे। इस दौरान गुर्जर समाज के आरोपी सोनू गुर्जर, कल्याण सिंह गुर्जर, झुन्नू गुर्जर, श्रीराम गुर्जर, ऐंदल सिंह गुर्जर, रम्मो गुर्जर, गोलू गुर्जर ने राजस्व निरीक्षक पटवारी के साथ मारपीट की थी। मामले में मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के तहत भितरवार थाने में अपराध दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के परिवार में नरेंद्र सिंह गुर्जर, नवल सिंह गुर्जर, राजा भैया गुर्जर के शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा था जिस पर जिलाधीश रुचिका चौहान द्वारा आरोपियों के परिवार के तीन सदस्यों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर संबंधित थाना प्रभारी को शस्त्र मय आर्म्स एवं एम्युनिशन सहित जमा करने के निर्देश दिए है।

पुलिस को घुमा रहा,चार चतुर एसोसियेट का संचालक, एक आरोपित भंडारा खाते दिखा

  • चार चतुर एसोसियेट का संचालक अजय जादौन पकड़ा जरूर गया है, लेकिन पुलिस को वह घुमा रहा है। उसके मददगार पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क कर रहे हैं, जिससे पुलिस हिरासत में उससे सख्ती से पूछताछ न की जाए।
  • उधर पुलिस कानूनविदों से राय ले रही है कि इसकी संपत्ति के जरिये कैसे ठगी का शिकार हुए लोगों का पैसा पहुंचाया जा सके। इस मामले में फरार एक आरोपित रामवीर गुर्जर का भंडारा खाते हुए वीडियो बहुप्रसारित हुआ है।
  • वह शीतला माता मंदिर पर भंडारा खा रहा है। अजय जादौन जयपुर में रह रहा था। उसे पुलिस ने मुरैना के छोंदा टोल से पकड़ा था। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी एक आरोपित फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
  • उधर एक अन्य आरोपित रामवीर गुर्जर पुलिस रिकार्ड में फरार है, लेकिन वह खुलेआम घूम रहा है। शीतला माता मंदिर पर भंडारा खाते हुए उसकी वीडियो बहुप्रसारित हो रही है। इस मामले में जब पुलिस अधिकारियों से बात की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

Leave a comment