लोकमतसत्याग्रह/ बेंगलुरु हत्याकांड इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। एक फ्लैट में महिला के शव के 30 टुकड़े फ्रिज के अंदर मिले हैं। कमरा 19 दिनों से बंद था। बदबू आने पर आसपास के लोगों ने मकान मालिक को फोन किया और उसके बाद मृतक महिला की मां को कॉल कर बुलाया और जब गेट खुलवाया तो कमरे में चारों ओर खून के साथ बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े फैले हुए थे। इसके अलावा लाश को अलग-अलग हिस्सों में काटकर फ्रिज में रखा गया था। अब लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि जिस महिला के साथ इतनी बर्बरता की गई है। उसकी पहचान क्या है, क्या करती है और कहां की रहने वाली है।
इस महिला की पहचान महालक्ष्मी के रूप में हुई है। महालक्ष्मी की मां और बहन ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनका परिवार 2019 तक नेपाल में रहता था। उसी साल महालक्ष्मी की शादी हेमंत दास नाम के एक नेपाली लड़के से हुई थी। शादी के बाद दोनों रोजगार और बेहतर जिंदगी की उम्मीद में नेपाल से बेंगलुरु आ गए। बेंगलुरु में हेमंत एक मोबाइल दुकान पर काम करने लगा, जबकि महालक्ष्मी को एक बड़े मॉल के ब्यूटी शॉप में सेल्स वूमेन टीम लीडर की नौकरी मिली। दोनों बेंगलुरु के नीला मंगला इलाके में किराए के घर में रहने लगे थे। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है।
पति से अलग रह रही थी महालक्ष्मी
महालक्ष्मी और उसके पति का जीवन पहले खुशहाल था। उनके एक बेटी भी हुई। साल 2023 तक उनकी जिंदगी सामान्य थी, लेकिन बाद में हेमंत को महालक्ष्मी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक हुआ, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ गया और वे अलग हो गए। अब उनकी बेटी हेमंत दास के साथ रहती है, जबकि महालक्ष्मी पिछले पांच महीनों से व्यालीकवल इलाके में किराए के मकान में अकेली रह रही थी। वह महीने या 15 दिनों में एक बार अपनी बेटी से मिलने हेमंत के घर जाती थी। महालक्ष्मी की स्थिति के बारे में जानकारी अब सामने आ रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पति हेमंत को था महालक्ष्मी पर शक
जांच के अनुसार, हेमंत और महालक्ष्मी के बीच दूरी की वजह एक लव ट्रायंगल थी। हेमंत को शक था कि उत्तराखंड के रहने वाले एक हेयर ड्रेसर अशरफ और महालक्ष्मी के बीच अफेयर चल रहा है। इसी मुद्दे पर हेमंत और महालक्ष्मी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। इन झगड़ों के कारण करीब 9 महीने पहले महालक्ष्मी ने अपने पति हेमंत से अलग रहने का फैसला किया। वह कुछ समय अपनी मां और छोटी बहन के साथ रही और फिर पांच महीने पहले किराए के घर में शिफ्ट हो गई। अब पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।


