मंदिरों की मुक्ति के लिए आंदोलन करेगी विहिप

मंदिरों की मुक्ति के लिए आंदोलन करेगी विहिप , सुरेंद्र जैन ने कहा- “साधु-संतों के करो हवाले”

भरत सिंह परमार , [25 October 2024]

लोकमत सत्याग्रह /विहिप के केंद्रीय महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि हिंदू मंदिरों की संपत्ति और उनकी आय का उपयोग मंदिरों के विकास और हिंदुओं के धार्मिक कार्यों के लिए होना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि ‘हिंदू आस्था की संपत्ति हिंदू कार्यों के लिए’ उपयोग होना चाहिए। उन्होंने तिरुपति मंदिर में मिलने वाले महाप्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलने की बात हिंदुओं की श्रद्धा एवं आस्था पर घनघोर चोट पहुँचाई है।

मुस्लिम आक्रांताओं ने लूटे मंदिर, अब वही काम कर रही हिंदू विरोधी सरकारें’

आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलने का बाद देश भर के मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की आवाज उठने लगी है। विश्व हिंदू परिषद ने मंगलवार (24 सितंबर) को कहा कि जब अल्पसंख्यक अपने संस्थान और धार्मिक स्थलों का खुद प्रबंधन कर सकते हैं तो हिंदू क्यों नहीं कर सकते। इसके लिए उसने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए विहिप राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाएगी। संबोधित करते हुए कहा कि अगर राज्य सरकारें मंदिरों को हिंदू समाज को नहीं सौंपती हैं, तो संगठन अदालत का भी दरवाजा खटखटाएगा। विहिप ने कहा कि मंदिरों का सरकारीकरण नहीं, बल्कि समाजीकरण होना चाहिए।

जैन ने कहा कि देश के मंदिरों पर अपना नियंत्रण हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने के साथ-साथ संविधान की आड़ में धोखाधड़ी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंदिरों का अधिग्रहण करके सरकारें संंविधान की धारा 12, 25 और 26 खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट कई बार कह चुका है कि सरकारों को मंदिरों के संचालन एवं उनकी संपत्ति की व्यवस्था से अलग रहना चाहिए।

उन्होंने विभिन्न सरकारों से पूछा कि आजादी के 77 सालों के बाद भी हिंदुओं को उनके धार्मिक स्थलों को संचालित करने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है। मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा मंदिरों को लूटने और अंग्रेजों द्वारा उन पर कपट से नियंत्रण करने की बात कहते हुए सुरेंद्र जैन ने कहा कि औपनिवेशिक व्यवस्था को बनाए रखकर सरकारें मंदिरों को लूट रही हैं।

Leave a comment