कॉन्ग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य के खिलाफ FIR दर्ज !

आदित्य विक्रम सिंह द्वारा किए जा रहे हंगामे का वीडियो किसी ने बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। इसके बाद उन पर राघोगढ़ थाने में FIR दर्ज हो गई। यह FIR राघौगढ़ के थाना प्रभारी जुबेर खान की तहरीर पर दर्ज हुई। आदित्य विक्रम सिंह पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 121(1), 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। 

लोकमत सत्याग्रह/राघोगढ़

मध्य प्रदेश पुलिस ने कॉन्ग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है। आदित्य विक्रम पर सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें आदित्य विक्रम को एक महिला पुलिसकर्मी से बहस करते देखा जा सकता है। यह घटना शुक्रवार (11 अक्टूबर 2024) की है।

यह घटना मध्य प्रदेश के राघोगढ़ की है। कॉन्ग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष हैं। शुक्रवार को वे अपने दल-बल के साथ कहीं जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर नुक्कड़ नाटक चल रहा था, जिसमें इंजीनियरिंग के कुछ छात्र अभिनय कर रहे थे। इस वजह से कुछ देर के लिए जाम लग गया था, जिसमें आदित्य विक्रम सिंह की गाड़ी भी रुकी रही।

बताया जा रहा है कि इसी वजह से आदित्य विक्रम सिंह भड़क गए। वो नुक्कड़ नाटक कर रहे छात्रों के पास गए और इसे बंद करने के लिए कहा। इस दौरान वहाँ मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वो उनसे भी सवाल-जवाब करने लगे। वहाँ एक महिला पुलिस अधिकारी भी थी। बहस के दौरान वो सिगरेट फूँकते हुए भी दिखे। इस दौरान भी वहाँ जाम लगा रहा।

आदित्य विक्रम सिंह द्वारा किए जा रहे हंगामे का वीडियो किसी ने बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। इसके बाद उन पर राघोगढ़ थाने में FIR दर्ज हो गई। यह FIR राघौगढ़ के थाना प्रभारी जुबेर खान की तहरीर पर दर्ज हुई। आदित्य विक्रम सिंह पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 121(1), 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की जाँच की जा रही है।

Leave a comment